चित्तौड़गढ़: कॉलेज में छात्र संगठनों में टकराव, मारपीट विवाद के बाद एबीवीपी-एनएसयूआई में भारी हंगामा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चित्तौड़गढ़। महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने के साथ ही हंगामा बढ़ता जा रहा है। कल एक घटनाक्रम में एनएसयूआई के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय राव के एक छात्र के साथ मारपीट किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया।

इसके विरोध में शनिवार को एबीवीपी के छात्रों ने जिले के सबसे बड़े कॉलेज महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जम कर प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के द्वार पर ताला जड़ दिया।

राजस्थान: एनआईए का बड़ा एक्शन, अजमेर-नीमराना समेत 12 ठिकानों पर मारा छापा ये खबर भी पढ़े : राजस्थान: एनआईए का बड़ा एक्शन, अजमेर-नीमराना समेत 12 ठिकानों पर मारा छापा

हंगामा बढ़ता गया और महाविद्यालय के बंद गेट के पर दोनों और एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र नारेबाजी करते रहे। हंगामा बढ़ता देख महाविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।

जयपुर : पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, बच्चे समेत सात की मौत ये खबर भी पढ़े : जयपुर : पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, बच्चे समेत सात की मौत

बाद में सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और महाविद्यालय के द्वार का ताला तुड़वाया। इस दौरान एबीवीपी के छात्रों ने संजय राव के रेस्टिगेशन की मांग की है। इधर, छात्र की रिपोर्ट पर सदर थाने में कार्यवाही की जा रही है।

कॉलेज प्राचार्य डॉ एचएन व्यास ने बताया कि शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे बाद छात्र संगठनों ने प्रदर्शन शुरू किया था। एबीवीपी के बाद एनएसयूआई के पदाधिकारी भी पहुंचे थे। एबीवीपी ने एक छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था।

 बूंदी जिले के पंचायती राज मंत्री का बड़ा एक्शन, बीडीओ निलंबित, 11 ग्राम विकास अधिकारी सस्पेंड ये खबर भी पढ़े :  बूंदी जिले के पंचायती राज मंत्री का बड़ा एक्शन, बीडीओ निलंबित, 11 ग्राम विकास अधिकारी सस्पेंड

इस पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इधर, एबीवीपी के छात्रों ने संजय राव के निलंबन की मांग को लेकर हंगामा शुरु कर दिया। वहीं महाविद्यालय प्रबन्धन पर दबाव बनाया। इसी दौरान एनएसयूआई के पदाधिकारी और छात्र भी महाविद्यालय में एकत्र हो गए।

मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई जहां से तीन एएसआई और जाप्ता पहुंचा लेकिन हंगामा बढ़ता गया। छात्रों ने द्वार पर ताला लगा दिया और दोनों पक्ष चैनल गेट पर आमने - सामने होकर जम कर नारेबाजी करने लगे।

बाद में सदर थानाधिकारी प्रेमसिंह मौके पर पहुंचे और छात्रों को गेट से हटा कर ताला तुड़वाया। बाद में प्राचार्य से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। वहीं एबीवीपी के छात्रों ने भी प्राचार्य से मुलाकात की।

इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य एचएन व्यास ने बताया कि छात्रों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अनुशासन समिति के प्रभारी प्रो भरतदास वैष्णव को रिपोर्ट दी है और आज 3 बजे बैठक प्रस्तावित की गई थी लेकिन बाद में यह हंगामा हो गया।

इस बैठक में छात्र संजय राव के खिलाफ कार्यवाही को लेकर निर्णय लिया जाएगा और उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। इधर, पुलिस ने पीड़ित छात्र को थाने में बयान दर्ज कराने के लिए कहा है।

इधर, जानकारी में आया कि महाविद्यालय में लगे हुए सभी कैमरे बंद है। इसके कारण किसी भी गतिविधि पर नजर रखना कठिन हो रहा है। इधर, एबीवीपी के छात्रों ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में बाहरी छात्रों का हस्तक्षेप लगातार बढ़ता जा रहा है और बाहरी गुंडा तत्व महाविद्यालय में आकर मारपीट और हंगामा करते है। इस मामले में महाविद्यालय के प्राचार्य ने कैमरे शीघ्र शुरु करवाने और कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

संत कबीर नगर, आज दिनांक 12.06.2026 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 
शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

नई दिल्ली । दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड की जांच में नया मोड़ आ गया है।...
दिल्ली 
 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में  01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

लखनऊ। प्रदेश के नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप...