राजस्थान: एनआईए का बड़ा एक्शन, अजमेर-नीमराना समेत 12 ठिकानों पर मारा छापा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को राजस्थान सहित देश के चार राज्यों में बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए बारह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई पाकिस्तान से संचालित आतंकी और गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े मॉड्यूल के खिलाफ की गई।

राजस्थान में अजमेर और नीमराना (बहरोड़-कोटपूतली) में एनआईए की टीमों ने दबिश देकर संदिग्धों से पूछताछ की और कई डिजिटल उपकरण व दस्तावेज जब्त किए।

एनआईए सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई पाकिस्तान के ऑपरेटिव जसवीर चौधरी और कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच के तहत की गई है। एनआईए की टीमें उत्तर प्रदेश में पांच,राजस्थान और बिहार में दो-दो तथा महाराष्ट्र में तीन ठिकानों पर पहुंचीं। जब्त किए गए डिजिटल सबूतों की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार अजमेर के बोराज रोड स्थित अंबिका विहार कॉलोनी में एनआईए की टीम शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे एक रिटायर्ड शिक्षक के मकान पर पहुंची। यहां किराये पर रह रहे भीलवाड़ा मूल निवासी परमेश मीणा को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की गई।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला, बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती की मौत ये खबर भी पढ़े : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला, बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती की मौत

सूत्रों के मुताबिक परमेश मीणा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था और उसके संदिग्ध संबंध पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि एनआईए ने उसके मोबाइल डेटा, विदेशी नंबरों से संपर्क और संदिग्ध डिजिटल ट्रांजैक्शन के आधार पर कार्रवाई की। पूछताछ के बाद एजेंसी उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अपने साथ दिल्ली ले गई। हालांकि एनआईए की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

नीमराना में भी एनआईए और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया। उसे थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। एजेंसी अब संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और फंडिंग एंगल की जांच में जुटी है।

सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान स्थित नेटवर्क भारत-पाक सीमा पर ड्रोन के जरिए हथियार, गोला-बारूद और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) भेजने की साजिश में शामिल था। आशंका है कि इन हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल पंजाब, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बड़े आतंकी हमलों और धमाकों के लिए किया जाना था।

जांच एजेंसियों के मुताबिक शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात गैंगस्टर है, जिसके आईएसआई से जुड़े होने की भी आशंका है। बताया जा रहा है कि वह दुबई से अपना नेटवर्क संचालित करता है और सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय युवाओं को भड़काने तथा उन्हें स्लीपर सेल के रूप में तैयार करने का प्रयास कर रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के युवाओं को निशाना बनाकर उन्हें नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

3,907 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को केंद्रीय मंजूरी। पारादीप–हरिदासपुर रेल लाइन का दोहरीकरण होगा। राजखरसावां–डांगोआपोसी रेलखंड पर चौथी रेल...
राष्ट्रीय  झारखंड 
झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

रामपुर:मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में लोक निर्माण विभाग ने 3.5 किलोमीटर की सड़क पर बोर्ड लगवा दिया है। जिस पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

बहराइच: जरवल रोड कुड़वा ओवरब्रिज की जांच शुरू, रिपोर्ट के बाद होगी मरम्मत

जरवलरोड/ बहराइच(तरूणमित्र संवाददाता)। लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा के पास लखनऊ से बहराइच जाने वाला...
उत्तर प्रदेश 