झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

1,526 गांवों की 14 लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • 3,907 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को केंद्रीय मंजूरी।
  • पारादीप–हरिदासपुर रेल लाइन का दोहरीकरण होगा।
  • राजखरसावां–डांगोआपोसी रेलखंड पर चौथी रेल लाइन बनेगी।

रांची। केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से झारखंड और ओडिशा से जुड़ी लगभग 3,907 करोड़ रूपए की रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिलना झारखंड के लिए बडी सौगात है।

उन्होंने कहा कि यह झारखंड और ओडिशा दोनों राज्यों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

संजय सेठ ने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं के तहत पारादीप–हरिदासपुर रेल लाइन का दोहरीकरण और राजखरसावां–डांगोआपोसी रेलखंड पर चौथी रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा।

चाईबासा में दर्दनाक हादसा: गुलगुला गले में फंसने से 28 वर्षीय युवक की मौत ये खबर भी पढ़े : चाईबासा में दर्दनाक हादसा: गुलगुला गले में फंसने से 28 वर्षीय युवक की मौत

इन परियोजनाओं के पूरा होने से रेल परिचालन अधिक सुगम होगा और माल ढुलाई क्षमता बढ़ेगी। साथ ही औद्योगिक और खनिज क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा।

इससे झारखंड और ओडिशा में उद्योग, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का लाभ झारखंड और ओडिशा के 1,526 गांवों की 14 लाख से अधिक आबादी को मिलेगा।

बेहतर रेल संपर्क से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और विकास की रफ्तार तेज होगी। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प, नई ट्रेनों का परिचालन, यात्री सुविधाओं का विस्तार और आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में रेलवे क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं और यह स्वीकृति राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान: हार्ट अटैक का झूठा ड्रामा, पत्नी की हत्या कर पति ने रची खौफनाक साजिश

सिरोही में पत्नी की हत्या को हार्ट अटैक बताने की कोशिश। आरोपी पहले पत्नी और बेटी को उदयपुर घुमाने ले...
राजस्थान 
राजस्थान: हार्ट अटैक का झूठा ड्रामा, पत्नी की हत्या कर पति ने रची खौफनाक साजिश

झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

3,907 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को केंद्रीय मंजूरी। पारादीप–हरिदासपुर रेल लाइन का दोहरीकरण होगा। राजखरसावां–डांगोआपोसी रेलखंड पर चौथी रेल...
राष्ट्रीय  झारखंड 
झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

रामपुर:मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में लोक निर्माण विभाग ने 3.5 किलोमीटर की सड़क पर बोर्ड लगवा दिया है। जिस पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

उत्तर प्रदेश

बहराइच: जरवल रोड कुड़वा ओवरब्रिज की जांच शुरू, रिपोर्ट के बाद होगी मरम्मत

जरवलरोड/ बहराइच(तरूणमित्र संवाददाता)। लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा के पास लखनऊ से बहराइच जाने वाला...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: जरवल रोड कुड़वा ओवरब्रिज की जांच शुरू, रिपोर्ट के बाद होगी मरम्मत