राजस्थान: हार्ट अटैक का झूठा ड्रामा, पत्नी की हत्या कर पति ने रची खौफनाक साजिश
पोस्टमार्टम और तकनीकी जांच से खुली साजिश
- सिरोही में पत्नी की हत्या को हार्ट अटैक बताने की कोशिश।
- आरोपी पहले पत्नी और बेटी को उदयपुर घुमाने ले गया।
- लौटते समय सुनसान इलाके में गला दबाकर हत्या की।
राजस्थान: राजस्थान के सिरोही जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या की ऐसी साजिश रची कि पहली नजर में सभी को लगा कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. लेकिन पुलिस की बारीकी से की गई जांच ने इस झूठ की परतें उधेड़ दीं.
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले पत्नी और तीन साल की बेटी को उदयपुर घुमाने ले गया, मॉल में घूमे, साथ में तस्वीरें खिंचवाईं और फिर घर लौटते समय सुनसान रास्ते में पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद उसने परिजनों से कहा कि पत्नी की मौत अचानक हार्ट अटैक से हुई है.
ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी, कई जिलों में बढ़ी गर्मी; 6 जिलों में बारिश का अलर्टपुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को बारलूट थाने में पूनम कंवर की संदिग्ध मौत का मर्ग दर्ज किया गया था. महिला की मौत को हार्ट अटैक बताया गया, लेकिन परिस्थितियां संदिग्ध होने पर एसडीएम ने जांच शुरू कराई.
अगले दिन मृतका के भाई की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और जांच की जिम्मेदारी सीओ मुकेश चौधरी को सौंपी गई. तफ्तीश में सामने आया कि आरोपी पति कोयंबटूर में रहता था और पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.
पुलिस के अनुसार उसने पहले ही पत्नी की हत्या की योजना बना ली थी. वह ट्रेन से अहमदाबाद और फिर उदयपुर पहुंचा. वहां पत्नी और बेटी के साथ पूरा दिन बिताया, ताकि किसी को उस पर शक न हो. इसके बाद टैक्सी से गांव जावाल लौटते समय गोगुंदा के पास उसने मौका देखकर पत्नी का गला दबा दिया.
घर पहुंचने के बाद आरोपी ने परिजनों को बताया कि रास्ते में उसकी पत्नी को हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक नहीं मिला.
रिपोर्ट और आरोपी के बयान में विरोधाभास देखकर पुलिस का शक गहरा गया. इसके बाद जांच टीम ने टैक्सी के फास्टैग रूट, यात्रा से जुड़े तकनीकी साक्ष्य और अन्य सबूत जुटाए. जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली.
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
