एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं जागरूकता शिविर आयोजित

एचआईवी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है जागरूकता और समय पर जांच:विशेषज्ञ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको),भारत सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को जिला चिकित्सालय स्थित ए.आर.टी. सेंटर पर "सामाजिक सुरक्षा एवं जागरूकता शिविर" का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं,उपचार एवं सामाजिक सहयोग की जानकारी दी तथा समाज से एचआईवी के प्रति भ्रांतियों को दूर कर जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पैथोलॉजिस्ट डॉ. प्रद्योत सिंह ने एचआईवी संक्रमण के कारणों,इससे बचाव तथा उपलब्ध जांच सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि समय पर जांच और उपचार से संक्रमित व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.सी. सक्सेना ने बताया कि एचआईवी मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध,संक्रमित सुई या सिरिंज के दोबारा उपयोग तथा मान्यता प्राप्त संस्थान के अतिरिक्त अन्य स्थानों से असुरक्षित रक्त चढ़ाने (ब्लड ट्रांसफ्यूजन) से फैल सकता है।उन्होंने कहा कि सुरक्षित व्यवहार अपनाकर तथा जागरूक रहकर इस संक्रमण से बचाव संभव है।

राजेन्द्र  गौतम आज से लखनऊ में , करेंगे मैराथन बैठकें  ये खबर भी पढ़े : राजेन्द्र  गौतम आज से लखनऊ में , करेंगे मैराथन बैठकें 

कार्यक्रम के दौरान ए.आर.टी. सेंटर से उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए और नियमित उपचार एवं परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन डॉ. शहजाद ने किया।अंत में ए.आर.टी. सेंटर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिराज अहमद ने कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों,स्वास्थ्य कर्मियों,मरीजों एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए एचआईवी के प्रति जागरूकता फैलाने और संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की अपील की।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

3,907 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को केंद्रीय मंजूरी। पारादीप–हरिदासपुर रेल लाइन का दोहरीकरण होगा। राजखरसावां–डांगोआपोसी रेलखंड पर चौथी रेल...
राष्ट्रीय  झारखंड 
झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

रामपुर:मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में लोक निर्माण विभाग ने 3.5 किलोमीटर की सड़क पर बोर्ड लगवा दिया है। जिस पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

बहराइच: जरवल रोड कुड़वा ओवरब्रिज की जांच शुरू, रिपोर्ट के बाद होगी मरम्मत

जरवलरोड/ बहराइच(तरूणमित्र संवाददाता)। लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा के पास लखनऊ से बहराइच जाने वाला...
उत्तर प्रदेश 