लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है
विभाग की 3.5 किलोमीटर की सड़क है जौहर विवि की गिरफ्त में
रामपुर:मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में लोक निर्माण विभाग ने 3.5 किलोमीटर की सड़क पर बोर्ड लगवा दिया है। जिस पर साफ लिखा है कि यह आम रास्ता है। विभागीय अफसरों ने मौके पर पहुंचकर बोर्ड लगवाया।बोर्ड लगवाने की कई दिनों से विभाग की ओर से तैयारियां आरंभ थी।
सपा नेता मोहम्मद आजम खां ने गांव सींगनखेड़ा में मौलाना मोहम्मद अली जौहर विवि का निर्माण इस तरह से कराया कि विवि के मैन गेट पर लोनिवि की सड़क पर गेट बना दिया गया।वर्ष 2003-04 में मुलायम सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान आजम खां ने जौहर विवि के प्रस्तावित मानचित्र में मौजूद मुख्य द्वार से होते हुए लोनिवि की साढ़े तीन किलोमीटर की सड़क का निर्माण करा लिया।इस मामले में तत्कालीन डीएम आंजेनय कुमार सिंह ने नौ सदस्यीय टीम गठित कर इसकी जांच कराई तो धीरे-धीरे विवि पर सरकारी बजट लगाने के रिकॉर्ड सामने आए।जांच के दौरान पिछले दिनों आला अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांगी थी।उन्होंने इसकी रिपोर्ट सौंपी। बुधवार को जौहर विवि के गेट के बाहर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बोर्ड लगवा दिया है।
लोक निर्माण विभाग की साढ़े तीन किलोमीटर की सड़क की रिपोर्ट प्रशासन अधिकारियों ने मांगी।बुधवार को बोर्ड लगवा दिया गया है जिस पर लिखा है कि आम रास्ता है।
इ.कृष्ण वीर सिंह,अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोनिवि।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
