विश्व युवा कौशल दिवस : हुनर की उड़ान को डीएम ने दी नई पहचान

बोले- डिग्री नहीं, कौशल बनेगा सफलता की असली पहचान

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी, 15 जुलाई(तरुणमित्र)। "हुनर ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।" इसी संदेश के साथ बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का परिसर युवा ऊर्जा, नवाचार और रोजगार के उत्साह से सराबोर नजर आया। विश्व युवा कौशल दिवस पर आयोजित वृहद कार्यक्रम में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और युवाओं के हुनर को नजदीक से परखा।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना तथा आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों ने अपने नवाचार, मॉडल, तकनीकी परियोजनाओं और रोजगारपरक कौशल का आकर्षक प्रदर्शन किया। डीएम एक-एक स्टॉल पर पहुंचे, प्रशिक्षार्थियों से सीधे संवाद किया और उनके मॉडल व नवाचारों की कार्यप्रणाली समझी। युवाओं के आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच की उन्होंने खुलकर सराहना की। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। नियुक्ति पत्र हाथ में मिलते ही कई युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर गया।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा लखनऊ जोन की 43वीं बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि आज का दौर केवल डिग्री का नहीं, बल्कि दक्षता और कौशल का है। बदलती तकनीक के साथ स्वयं को लगातार अपडेट रखने वाला युवा ही रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रशिक्षार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण को केवल प्रमाणपत्र तक सीमित न रखें, बल्कि अपने कौशल को उत्कृष्टता की पहचान बनाएं। उन्होंने नवाचार की संस्कृति अपनाने और अपने हुनर के दम पर नए रोजगार सृजित करने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में नोडल प्रधानाचार्य नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई पी.के. शाक्यवार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों से जोड़कर व्यावहारिक अनुभव, रोजगार के अवसर और स्वरोजगार के लिए आवश्यक कौशल उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पॉलीटेक्निक सियाराम, प्रधानाचार्य निघासन विनोद कुमार, आईटीआई लखीमपुर के कार्यदेशक अवधेश कुमार, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर रोहित त्रिपाठी, चंदन सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मंगला प्रसाद त्रिवेदी सहित संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

3,907 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को केंद्रीय मंजूरी। पारादीप–हरिदासपुर रेल लाइन का दोहरीकरण होगा। राजखरसावां–डांगोआपोसी रेलखंड पर चौथी रेल...
राष्ट्रीय  झारखंड 
झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

रामपुर:मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में लोक निर्माण विभाग ने 3.5 किलोमीटर की सड़क पर बोर्ड लगवा दिया है। जिस पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

बहराइच: जरवल रोड कुड़वा ओवरब्रिज की जांच शुरू, रिपोर्ट के बाद होगी मरम्मत

जरवलरोड/ बहराइच(तरूणमित्र संवाददाता)। लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा के पास लखनऊ से बहराइच जाने वाला...
उत्तर प्रदेश 