पुलिस मुठभेड़ में गौकशी मामले के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार,तमंचा, कारतूस व हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
Published By Vijay Pal Singh
On
ललित वर्मा
लखीमपुर-खीरी,14 जुलाई(तरुणमित्र)। थाना मोहम्मदी पुलिस ने गौ हत्या निवारण अधिनियम के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त हथियार तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द्र चौरसिया के नेतृत्व में थाना मोहम्मदी पुलिस ने मंगलवार देर रात कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम सहदेवा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की गई। इस दौरान गौ हत्या निवारण अधिनियम के मुकदमा संख्या 403/2026 में वांछित आरोपी ननुआ उर्फ इकलाख (31 वर्ष), निवासी रसूलपुर तथा मोनिस (19 वर्ष), निवासी मोहम्मदी सराय को रोकने का प्रयास किया गया।
आरोप है कि दोनों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में ननुआ उर्फ इकलाख के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो चाकू, एक कुल्हाड़ी, लकड़ी का ठीहा तथा हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (यूपी-31 बीजे-6318) बरामद की गई।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मुठभेड़ के संबंध में थाना मोहम्मदी में मु0अ0सं0 408/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट में अलग मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ननुआ उर्फ इकलाख के विरुद्ध गौ हत्या निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द्र चौरसिया सहित थाना मोहम्मदी पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
नवीनतम
भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह आज
Published On
By Shubham Kashyap
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप से आयोजित किया...
कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंजनी कुमार सिंह,स्मार्ट बोर्ड पर पढ़ाया फिजिक्स का पाठ
Published On
By Vijay Pal Singh
ललित वर्मा
'मैं IAS अफसर हूं...' कहकर रचाई शादी, फिर 40 लाख की डिमांड : बरेली की 'फर्जी अफसर दुल्हन' गिरफ्तार
Published On
By Shishir Patel
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से कथित फर्जी पहचान के जरिए शादी और ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...
कैंसर संस्थान में मरीजों व तीमारदारों समय से मिलेगा भोजन
Published On
By Shubham Kashyap
लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में "श्रीमद कमल कल्याण फाउंडेशन, के बीच आज एक समझौता ज्ञापन, एमओयू पर...
उत्तर प्रदेश
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई,अवैध रूप से संचालित दो अस्पताल सील, दो को नोटिस
Published On
By Vijay Pal Singh
ललित वर्मा
भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह आज
Published On
By Shubham Kashyap
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप से आयोजित किया...
कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंजनी कुमार सिंह,स्मार्ट बोर्ड पर पढ़ाया फिजिक्स का पाठ
Published On
By Vijay Pal Singh
ललित वर्मा
'मैं IAS अफसर हूं...' कहकर रचाई शादी, फिर 40 लाख की डिमांड : बरेली की 'फर्जी अफसर दुल्हन' गिरफ्तार
Published On
By Shishir Patel
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से कथित फर्जी पहचान के जरिए शादी और ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...
