रमुवापुर इलेवन को हराकर संतोष डीजे सेमीफाइनल में, वीरेंद्र की विस्फोटक पारी बनी जीत की कुंजी
राकेश यदुवंशी
तिकुनिया-खीरी,13 जुलाई(तरुणमित्र)। ऐपजा पत्रकार संघ द्वारा आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल के अंतिम मुकाबले में संतोष डीजे ने रमुवापुर इलेवन को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही सदर इलेवन निघासन, बम्हनपुर इलेवन और दीपनगर इलेवन के बाद संतोष डीजे सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई।
महाराजा अग्रसेन खेल मैदान पर खेले गए मुकाबले में रमुवापुर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत सामान्य रही और निर्धारित ओवरों में 82 रन ही बना सकी। रमुवापुर की ओर से राजा ने 15 रन, जबकि शमशाद और सचिन ने 12-12 रनों का योगदान दिया। संतोष डीजे की ओर से शगुन और अमृत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए।
83 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी संतोष डीजे की टीम ने संयमित शुरुआत के बाद तेजी से रन बटोरे। वीरेंद्र ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए छह छक्कों की मदद से 53 रनों की नाबाद शानदार पारी खेली और टीम को मात्र दो विकेट के नुकसान पर जीत दिला दी। इस जीत के साथ संतोष डीजे ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया,बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए वीरेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मुकाबले के दौरान मुख्य अतिथि अशोक कुमार गोयल, आशीष अग्रवाल,प्रदीप गर्ग,मनोज निषाद,अमित गुप्ता, विकास अग्रवाल,सागर अग्रवाल,अरुण अग्रवाल तथा सुरेंद्र सिंघल 'चट्टान' सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
