श्रावण में मांसाहार बिक्री पर प्रतिबंध की मांग: भारतीय बजरंग दल ने गोला गोकर्णनाथ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

अंशिका सक्सेना

गोला-खीरी,13 जुलाई(तरुणमित्र)। में भारतीय बजरंग दल ने सोमवार को उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन श्रावण मास के दौरान गोला गोकर्णनाथ में आने वाले लाखों शिवभक्तों और कांवड़ियों की सुविधा तथा धार्मिक वातावरण बनाए रखने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मुख्य रूप से श्रावण मास में गोला नगर और मंदिर परिसर के आसपास मांसाहारी खाद्य पदार्थों जैसे बकरा, मुर्गा, अंडा, मछली और बिरयानी की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, मंदिर और तीर्थ क्षेत्र में प्रसाद की दुकानों पर दुकान स्वामी का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने का भी अनुरोध किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी मिल सके।

नगरपालिका के अमीन को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन ने पकड़ा  ये खबर भी पढ़े : नगरपालिका के अमीन को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन ने पकड़ा 

संगठन ने सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पार्किंग, स्वच्छ पेयजल, महिला एवं पुरुषों हेतु पर्याप्त और स्वच्छ शौचालय, बेहतर साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात तथा चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की। ज्ञापन में गोला नगर और आसपास के क्षेत्रों में घूम रहे आवारा गोवंशों को सुरक्षित गौशालाओं में पहुंचाकर उनके भोजन, पानी और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध भी शामिल था।

भारतीय बजरंग दल ने नगर में चल रहे अवैध बैटरी ऑटो-रिक्शा और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की। संगठन का कहना है कि इससे सावन मेले के दौरान जाम की समस्या कम होगी और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

संगठन ने प्रशासन से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं, जनहित और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इन सभी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

ज्ञापन सौंपते समय भारतीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री अशोक जोशी,जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता,जिला संगठन मंत्री हिमांशु जोशी,प्रशांत गुप्ता,आशु गुप्ता,बबलू गुप्ता,नैतिक राठौर,मोहित राठौर,सचिन वर्मा,हिमांशु राजवंशी,शिवांशु श्रीवास्तव,राजेंद्र कुमार तिवारी,अभिराम तिवारी साहिल तिवारी और शानू शाह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

पति की नेट इनकम का 25 फीसद गुजारा-भत्ता तय करना जरूरी नहीं : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि पत्नी को पति की नेट सैलरी का 25फीसद गुज़ारा-भत्ता देने का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पति की नेट इनकम का 25 फीसद गुजारा-भत्ता तय करना जरूरी नहीं : हाईकोर्ट

लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

लखनऊ। लखनऊ में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए शहीद पथ पर बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट साकार होने जा रहा है। रक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

उद्योगपति सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का निधन, 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। उद्योगपति और मीडिया समूह 'जी' के संस्थापक सुभाष चंद्रा ने सोमवार को जानकारी दी कि उनके पिता नंद...
राज्य  दिल्ली 
उद्योगपति सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का निधन, 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

मप्रः दतिया उपचुनाव के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 32 नाम निर्देशन पत्र

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत चल रही निर्वाचन प्रक्रिया के तहत् सोमवार को नामांकन...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्रः दतिया उपचुनाव के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 32 नाम निर्देशन पत्र

सुप्रीम कोर्ट में नियुक्तियां योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर होती हैं: सीजेआई सूर्यकांत

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा कि न्यायपालिका की मजबूती के लिए बेंच और बार के...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
सुप्रीम कोर्ट में नियुक्तियां योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर होती हैं: सीजेआई सूर्यकांत

उत्तर प्रदेश

पति की नेट इनकम का 25 फीसद गुजारा-भत्ता तय करना जरूरी नहीं : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि पत्नी को पति की नेट सैलरी का 25फीसद गुज़ारा-भत्ता देने का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पति की नेट इनकम का 25 फीसद गुजारा-भत्ता तय करना जरूरी नहीं : हाईकोर्ट

लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

लखनऊ। लखनऊ में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए शहीद पथ पर बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट साकार होने जा रहा है। रक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में शहीद पथ पर बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी