मन कुछ चटपटा खाने का करता दही ब्रेड रोल्स परफेक्ट ऑप्शन 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दही ब्रेड रोल्स : शाम की चाय के साथ अगर कुछ गरमा-गरम और क्रिस्पी मिल जाए, तो पूरे दिन की थकान रफूचक्कर हो जाती है। शाम में जब कुछ चटपटा खाने का मन करता है तब लोग समोसे-कचौड़ी खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसे खाकर लोग अक्सर बोर हो जाते हैं।  अगर आप भी समोसे-कचौड़ी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो दही ब्रेड रोल्स आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। बाहर से बेहद कुरकुरे और अंदर से मखमली-मसालेदार स्वाद वाले ये रोल्स आपकी शाम की चाय का मजा दोगुना कर देंगे। यहां से नोट करें रेसिपी। आप शाम के नाश्ते में मसाले वाली आलू कतली भी बना सकते हैं। 

सामग्री 

क्या आपने चखा है काठियावाड़ी लसनिया बटाटा का स्वाद? ये खबर भी पढ़े : क्या आपने चखा है काठियावाड़ी लसनिया बटाटा का स्वाद?

ब्रेड स्लाइसेज: 6-8 (सफेद या ब्राउन)
गाढ़ा दही: 1 कप (मलमल के कपड़े में छानकर पानी निकाला हुआ)
पनीर (कद्दूकस किया हुआ): ½ कप 
बारीक कटी सब्जियां: ½ कप (शिमला मिर्च, गाजर और प्याज)
हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
मसाले: ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर, ½ चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार नमक
तेल: तलने के लिए
बनाने का तरीका

स्टेप 1
सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल लें। इसमें गाढ़ा दही, कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटी शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। आपकी क्रीमी और टेस्टी स्टफिंग तैयार है।

स्टेप 2
ब्रेड स्लाइसेज के किनारों को चाकू की मदद से काटकर अलग कर दें। अब एक प्लेट में थोड़ा सा पानी लें। ब्रेड की एक स्लाइस को पानी में हल्का सा डुबोएं और तुरंत निकालकर दोनों हथेलियों के बीच दबाकर उसका पानी निचोड़ लें। ध्यान रहे, ब्रेड टूटने न पाए।

स्टेप 3
अब पानी से भीगी हुई ब्रेड के बीच में एक से डेढ़ चम्मच दही की स्टफिंग रखें। ब्रेड को चारों तरफ से मोड़ते हुए स्टफिंग को अच्छी तरह कवर कर दें और इसे ओवल या गोल शेप दें। इसी तरह सारे रोल्स तैयार करके एक प्लेट में रख लें। इन्हें तलने से पहले 5 मिनट के लिए पंखे की हवा में छोड़ दें, इससे ये ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं।

स्टेप 4
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो गैस की आंच को मध्यम कर दें। अब धीमे से 2-3 रोल्स तेल में डालें और उन्हें अलट-पलट कर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेन्द्र जोशी की नियुक्ति

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी और...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेन्द्र जोशी की नियुक्ति

विद्या से विवेक, कौशल से विकास, उत्तम स्वास्थ्य से होती है हर संकल्प की सिद्धिः प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर महाभारत का सुभाषित साझा किया। विद्या को सबसे बड़ी संपत्ति और कौशल को सर्वोत्तम गुण...
राष्ट्रीय 
विद्या से विवेक, कौशल से विकास, उत्तम स्वास्थ्य से होती है हर संकल्प की सिद्धिः प्रधानमंत्री मोदी

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का अंतिम परिणाम किया घोषित, 377 अभ्यर्थी चयनित

-चयनित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम और मेरिट सूची
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का अंतिम परिणाम किया घोषित, 377 अभ्यर्थी चयनित

यूपी विधानसभा चुनाव-2027 के विजय की रणनीति बूथ केन्द्रित होगी : धर्मपाल सिंह

मुरादाबाद । 2027 उप्र विधानसभा चुनाव के विजय की रणनीति बूथ केन्द्रित होगी। बूथ जीता तो चुनाव जीता के फॉर्मूले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी विधानसभा चुनाव-2027 के विजय की रणनीति बूथ केन्द्रित होगी : धर्मपाल सिंह

फरार घोषित आरोपित को सामान्यतः अग्रिम जमानत नहीं मिल सकती : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फिर कहा कि जो आरोपी अदालत की कार्यवाही और जांच से जानबूझकर बचता है तथा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फरार घोषित आरोपित को सामान्यतः अग्रिम जमानत नहीं मिल सकती : हाईकोर्ट

उत्तर प्रदेश

रामजन्मभूमि चढ़ावा प्रकरण : दो आरोपियों की 14 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर

अयोध्या। रामजन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण में मंगलवार को एंटी करप्शन न्यायालय ने आरोपित सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रामजन्मभूमि चढ़ावा प्रकरण  : दो आरोपियों की 14 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर