यूपी विधानसभा चुनाव-2027 के विजय की रणनीति बूथ केन्द्रित होगी : धर्मपाल सिंह

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुरादाबाद । 2027 उप्र विधानसभा चुनाव के विजय की रणनीति बूथ केन्द्रित होगी। बूथ जीता तो चुनाव जीता के फॉर्मूले पर काम करते हुए प्रत्येक बूथ को सुदृढ़ बनाया जाए ताकि वह भाजपा की विजय का अभेद्य दुर्ग बन सके। यह बातें भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को अमरोहा जनपद में मुरादाबाद कमिश्नरी प्रवास के दौरान अलग-अलग आयोजित संवाद बैठकों में कहीं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को अमरोहा में क्षेत्रीय पदाधिकारियों, मुरादाबाद कमिश्नरी ( मुरादाबाद महानगर, मुरादाबाद जिला, अमरोहा, संभल, रामपुर और बिजनौर) के जिलाध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों, तथा अमरोहा जिले के शक्ति केन्द्र संयोजकों के साथ अलग-अलग संवाद बैठकों को सम्बोधित किया।

अवैध कारोबार में लिप्त दवा विक्रेताओं को चिन्हित कर होगी कठोर कार्रवाई - दीपा लाल ये खबर भी पढ़े : अवैध कारोबार में लिप्त दवा विक्रेताओं को चिन्हित कर होगी कठोर कार्रवाई - दीपा लाल

धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्ष की त्रिवेणी के द्वारा निरन्तर संवाद, समन्वय और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली ही मजबूत बूथ का आधार बनेगी। मतदाताओं से संपर्क तथा संगठन के नियमित कार्यक्रमों को गति देकर ऐसी अभेद्य व्यूह रचना तैयार करनी होगी, जिससे विपक्ष का प्रत्येक षडयंत्र विफल हो और भारतीय जनता पार्टी का विजय परचम पूरे प्रदेश में फहराए।

बूथ और मंडल के बीच शक्ति केन्द्र सबसे महत्वपूर्ण कड़ी

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि बूथ और मंडल के बीच शक्ति केन्द्र सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, जो संगठनात्मक गतिविधियों, अभियानों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की धुरी है। उन्होंने कहा कि निवर्तमान पदाधिकारियों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा सभी कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए संगठन की प्रत्येक इकाई को सक्रिय बनाया जाएगा।

प्रत्येक कार्यकर्ता बैठक में डायरी के साथ उपस्थित हों

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शक्ति केन्द्र संयोजकों से संवाद करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बैठक में डायरी के साथ उपस्थित होने की कार्य संस्कृति विकसित करे तथा बूथ स्तर पर आयोजित बैठकों एवं गतिविधियों का सम्पूर्ण विवरण नियमित रूप से रजिस्टर में अंकित किया जाए। उन्होंने कहा कि नियमित समीक्षा, सटीक योजना और सतत फॉलोअप ही संगठन की मजबूती का आधार है। प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को उसकी क्षमता, योग्यता एवं अनुभव के अनुरूप दायित्व सौंपा जाए। बूथ स्तर पर पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहभागिता प्रत्येक कार्यक्रम एवं अभियान में सुनिश्चित की जाए।

डा. आम्बेडकर का लोक कल्याणकारी दर्शन ही हमारा प्रेरणास्रोत

अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों से संवाद करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर का लोक कल्याणकारी दर्शन ही हमारा प्रेरणास्रोत है। संवाद बैठकों का संचालन भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर , क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सतपाल सैनी , प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी, राज्य मंत्री बलदेव ओलख, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी, मुरादाबाद जिला अध्यक्ष आकाश पाल, संभल जिला अध्यक्ष हरेंद्र रिंकू भैया, अमरोहा जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, सांसद कवर सिंह तंवर, हसनपुर विधायक महेंद्र खड़कवंशी, धनोरा राजीव तरारा , मुरादाबाद कमिश्नरी के सभी जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक अमरोहा जिले के सभी पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज से अशोकनगर जिले चार दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से चार दिवसीय अशोकनगर दौरे पर। जनसुनवाई, स्व-सहायता समूहों से संवाद और ग्राम चौपाल में होंगे शामिल।...
मध्य प्रदेश 
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज से अशोकनगर जिले चार दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

लखनऊ। रहीमाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

इंदौर से होगी 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' की शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (बुधवार) इंदौर में "बलराम कृषि महोत्सव-2026" का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में...
मध्य प्रदेश 
इंदौर से होगी 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' की शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

लखनऊ। रहीमाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

10 साल से पुलिस और कोर्ट को चकमा दे रहा वारंटी गिरफ्तार, पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी

लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ की चौक थाना पुलिस ने करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
10 साल से पुलिस और कोर्ट को चकमा दे रहा वारंटी गिरफ्तार, पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी