लखनऊ के नोवोटेल होटल में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
कमरे में अचेत मिला, फॉरेंसिक जांच शुरू
लखनऊ। राजधानी के नोवोटेल होटल में ठहरे एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक होटल के कमरे में अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। होटल स्टाफ की मदद से कमरे का दरवाजा खोला गया और युवक को तत्काल लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राहुल सिंह (22) पुत्र संजय सिंह, निवासी असमन छपरा, बीजापार, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। अभिलेखों के अनुसार राहुल सिंह 13 जुलाई को दोपहर करीब 1:19 बजे नोवोटेल होटल में ठहरे थे।
ये खबर भी पढ़े : दिवंगत आरक्षी के परिजनों को एसबीआई ने सौंपा ₹1 करोड़ का बीमा चेक,एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जताई संवेदनाप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राहुल सिंह ड्रोन इनोवेशन और वैज्ञानिक कार्य से जुड़े हुए थे। मंगलवार सुबह उनके भाई ने कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इससे चिंतित होकर परिजन होटल पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल स्टाफ की सहायता से कमरा खोला गया, जहां राहुल सिंह अचेत अवस्था में पड़े मिले।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल से संबंधित अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए। उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है और फॉरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
