लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बीटेक युवक ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

वह शाहपुर स्थित कौशल विहार कॉलोनी में अपने मित्र शिवम मौर्य के साथ किराए के मकान में रहते थे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर के कौशल विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही चिनहट पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जितेश सिंह उर्फ अमन सिंह (27) पुत्र जयप्रकाश सिंह उर्फ पप्पू सिंह, निवासी सराय दुनौली, थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। वह शाहपुर स्थित कौशल विहार कॉलोनी में अपने मित्र शिवम मौर्य के साथ किराए के मकान में रहते थे। शिवम मौर्य निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं।

बिहार से आ रही 20 लाख की चरस सहित चार तस्कर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : बिहार से आ रही 20 लाख की चरस सहित चार तस्कर गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जितेश सिंह ने कमरे में चादर के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। वह बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुके थे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने नियमानुसार पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

प्रयागराज। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में संचालित नंदनी...
उत्तर प्रदेश 
मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज से अशोकनगर जिले चार दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से चार दिवसीय अशोकनगर दौरे पर। जनसुनवाई, स्व-सहायता समूहों से संवाद और ग्राम चौपाल में होंगे शामिल।...
मध्य प्रदेश 
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज से अशोकनगर जिले चार दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

लखनऊ। रहीमाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

इंदौर से होगी 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' की शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (बुधवार) इंदौर में "बलराम कृषि महोत्सव-2026" का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में...
मध्य प्रदेश 
इंदौर से होगी 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' की शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

प्रयागराज। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में संचालित नंदनी...
उत्तर प्रदेश 
मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

लखनऊ। रहीमाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार