बिहार से आ रही 20 लाख की चरस सहित चार तस्कर गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस टीम व एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा ने मंगलवार को संयुक्त कार्यवाही में 04 शातिर मादक तस्करों को 20 लाख की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के तार अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गैंग से जुडे होना पाया गया है।

थाना रसूलपुर प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मंगलवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने ए.एन.टी.एफ यूनिट आगरा जोन आगरा के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए सूचना पर बिहार से मादक पदार्थ (चरस) लेकर फिरोजाबाद आ रहे हैं अन्तर्राज्यीय गैंग के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम बबलू कुमार पुत्र रमेश सहनी निवासी वासु टोल कबीया पोस्ट कबिया थाना भगवान पुर जिला बेगूसराय बिहार, अरविन्द साहनी पुत्र अशोक साहनी हाल निवासी 243 नगला देवजीत यमुना ब्रिज आगरा मूलतः निवासी ग्राम वासु टोल कबीया पोस्ट कबिया थाना भगवान पुर जिला बेगूसराय बिहार, विजय कुमार पुत्र अनिल कुमार महतो निवासी शाहजहांपुर देसरी थाना विभूतिपुर जिला समस्तीपुर बिहार व मनोज कुमार पुत्र राम चरण निवासी ताल सेमरी देवरी रोड सेमरी थाना सादर कोतवाली जनपद आगरा बताए है। तलाशी के दौरान अभियुक्तगण के कब्जे से 06 किलो 781 ग्राम मादक पदार्थ चरस बरामद हुआ है।

नशे में धुत युवती ने सहेलियों पर चढ़ाई कार, पुलिस ने शिकायत पर शुरू की जांच  ये खबर भी पढ़े : नशे में धुत युवती ने सहेलियों पर चढ़ाई कार, पुलिस ने शिकायत पर शुरू की जांच 

थाना प्रभारी ने अनुसार बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया है कि य़ह अवैध मादक पदार्थ (चरस) उनके द्वारा बिहार से लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा आदि में सप्लाई थोक व फुटकर में करते थे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

'मैं IAS अफसर हूं...' कहकर रचाई शादी, फिर 40 लाख की डिमांड : बरेली की 'फर्जी अफसर दुल्हन' गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से कथित फर्जी पहचान के जरिए शादी और ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'मैं IAS अफसर हूं...' कहकर रचाई शादी, फिर 40 लाख की डिमांड : बरेली की 'फर्जी अफसर दुल्हन' गिरफ्तार

कैंसर संस्थान में मरीजों व तीमारदारों समय से मिलेगा भोजन

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में "श्रीमद कमल कल्याण फाउंडेशन, के बीच आज एक समझौता ज्ञापन, एमओयू पर...
उत्तर प्रदेश 
कैंसर संस्थान में मरीजों व तीमारदारों समय से मिलेगा भोजन

अमेरिका, यूरोप पहुंची यूपी के हर्बल टी की खुशबू 

लखनऊ। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अब जड़ी-बूटियों से तैयार आॅर्गेनिक हर्बल टी के...