ब्रज में बड़ी वारदात: प्रेमानंद महाराज के शिष्य के पिता से 2.90 करोड़ की चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त टाटा पंच कार जब्त

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मथुरा। जैंत थाने की पुलिस ने वृंदावन के सुनरख क्षेत्र में प्रेमानंद महाराज के शिष्य के यहां 2.90 करोड़ रुपये चोरी करने के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 2.60 करोड़ रुपये, एक फॉक्सवैगन वर्टस कार, सोने-चांदी के आभूषण, ब्रांडेड घड़ियां, कपड़े, जूते, एप्पल, सैमसंग और वीवो कंपनी के चार मोबाइल फोन, जिम व स्विमिंग किट तथा घटना में प्रयुक्त टाटा पंच कार जब्त की है। चारों आरोपी पासपोर्ट बनवाकर दुबई भागने की फिराक में थे।

मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर एसएसपी श्लोक कुमार ने घटना का खुलासा किया है। आरोपियों की पहचान फरीदाबाद निवासी रजत, कुशीनगर निवासी आलोक तथा गुजरात के सूरत निवासी प्रेम सागर और हीरेन के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि गुजरात निवासी राकेश प्रजापति का बेटा वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में दीक्षारत है।

श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी ये खबर भी पढ़े : श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी

धार्मिक जीवन बिताने के उद्देश्य से गुजरात में 2.90 करोड़ रुपये की संपत्ति बेचकर बेटे की तरह पिता राकेश प्रजापति भी सुनरख में रहने लगे थे। उन्होंने किराये पर एक फ्लैट लिया था। उनके पड़ोसी आलोक किराये पर गेस्ट हाउस चलाता है। इस कारण आलोक का उनके घर आना-जाना हो गया। उसने राकेश के यहां रखी भारी नकदी की जानकारी अपने साथियों को दे दी और चोरी की योजना बनाई। घटना वाले दिन आलोक राकेश को कुटिया निर्माण के लिए प्लॉट दिखाने के बहाने मांट क्षेत्र ले गया, जबकि उसके तीन साथियों ने सुनरख स्थित फ्लैट का ताला तोड़कर अलमारी व बेड में रखी 2.90 करोड़ रुपये चोरी कर ली।

 विरोध की आशंका पर आरोपियों ने राकेश को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। हालांकि उनकी शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। मंगलवार को पुलिस ने सुनरख रोड के निकट हाइवे से चारों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने दुबई जाने के लिए पासपोर्ट बनवा लिया था। चोरी की रकम से ब्रांडेड सामान और एक कार खरीदी थी। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, यहां से कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

दुबई भागने की फिराक में थे चोर

एसएसपी श्लोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चारों आरोपी चोरी की रकम से ऐश-ओ-आराम का सामान खरीदने के बाद पासपोर्ट बनवाकर दुबई भागने की तैयारी में थे। हालांकि, इससे पहले कि वे भाग पाते, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। अदालत में पेशी के बाद चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

युवक पर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

मारपीट के दौरान गला दबाने का भी आरोप  सरोजनीनगर। सरोजनीनगर स्थित बन्थरा थाना क्षेत्र के अन्दपुर देव गांव में एक...
उत्तर प्रदेश 
युवक पर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने थाने के बाहर खुद को लगाई आग, बचाने में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी झुलसे

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के महाराजपुर थाना के मुख्य द्वार पर मंगलवार को एक युवक ने ऊपर ज्वलनशील...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने थाने के बाहर खुद को लगाई आग, बचाने में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी झुलसे

एडीओ समाज कल्याण के कमरे में 24 दिन से लटक ताला, समस्याओं को लेकर भटक रहे ग्रामीण

मोहनलालगंज ब्लॉक में तैनात दोनों एडीओ का मई माह में तबादला मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के...
उत्तर प्रदेश 
एडीओ समाज कल्याण के कमरे में 24 दिन से लटक ताला, समस्याओं को लेकर भटक रहे ग्रामीण

हाइवे किनारे चाय पी रहे दो बुजुर्गों को डीसीएम ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

अनियंत्रित तेज रफ्तार डीसीएम टक्कर मारकर फरार मोहनलालगंज। लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात डीसीएम ने सड़क किनारे...
उत्तर प्रदेश 
हाइवे किनारे चाय पी रहे दो बुजुर्गों को डीसीएम ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

जौनपुर में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों के हंगामे के बाद सीएमओ ने बनायी जांच समिति

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के नाऊपुर (थाना गद्दी) स्थित एक निजी अस्पताल...