एडीओ समाज कल्याण के कमरे में 24 दिन से लटक ताला, समस्याओं को लेकर भटक रहे ग्रामीण

20 जून से एडीओ का कमरा बंद

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मोहनलालगंज ब्लॉक में तैनात दोनों एडीओ का मई माह में तबादला

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के कमरे में पिछले 24 दिनों से ताला लटक रहा है। इससे क्षेत्र की 78 ग्राम पंचायतों से आने वाले बुजुर्ग, निराश्रित महिलाएं, दिव्यांगजन और अन्य लाभार्थियों को पेंशन, छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ समेत समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

मोहनलालगंज ब्लॉक में तैनात दोनों एडीओ (समाज कल्याण) का मई माह में गैर जनपद तबादला हो गया था। जिसके बाद 20 जून से एडीओ का कमरा बंद पड़ा है। 24 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक नए अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। ऐसे में वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यांग पेंशन से जुड़ी शिकायतों के साथ आने वाले लाभार्थियों को बिना सुनवाई के वापस लौटना पड़ रहा है। 

लिफ्ट में फंसे चार बच्चाें ने जान बचाने के लिए पढ़ी हनुमान चालीसा, वीडियाे वायरल ये खबर भी पढ़े : लिफ्ट में फंसे चार बच्चाें ने जान बचाने के लिए पढ़ी हनुमान चालीसा, वीडियाे वायरल

इतना ही नहीं, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और समाज कल्याण विभाग की स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेने वाले ग्रामीण भी लगातार ब्लॉक के चक्कर काट रहे हैं। कमरा बंद होने से उनके आवेदन और शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।

जल्द कार्यभार संभालेंगे नए एडीओ : बीडीओ
खंड विकास अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि ब्लॉक में नए सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) की तैनाती हो चुकी है। उनसे बातचीत भी हो गई है और वह शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके बाद लंबित कार्यों का निस्तारण कर लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पुश्तैनी बोरिंग के विवाद में खूनी संघर्ष, सिर फूटा, पुलिस बना रही समझौते का दबाव

बीच-बचाव करने आई महिलाअ तथा बुजुर्ग मां को भी बेरहमी से पीटा  बख्शी का तालाब। महिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
पुश्तैनी बोरिंग के विवाद में खूनी संघर्ष, सिर फूटा, पुलिस बना रही समझौते का दबाव

परमार्थ निकेतन में स्वामी राजेन्द्र दास का आगमन, स्वामी चिदानन्द ने किया अभिनन्दन 

परमार्थ निकेतन से गूँजा गौ संरक्षण, संस्कृति संवर्द्धन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प आज चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण की वर्षगाँठ...
उत्तराखंड 