पुश्तैनी बोरिंग के विवाद में खूनी संघर्ष, सिर फूटा, पुलिस बना रही समझौते का दबाव

दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • बीच-बचाव करने आई महिलाअ तथा बुजुर्ग मां को भी बेरहमी से पीटा 

बख्शी का तालाब। महिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी में जमीन और पानी के एक पुराने विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि, एक ही परिवार के कई लोग लहूलुहान हो गए। पुश्तैनी बोरिंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते लाठी-डंडों की जंग में बदल गई। इस हमले में दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।  

घायल पक्ष की सुनीता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि गांव के ही रहने वाले विक्रम, उसकी पत्नी गुड़िया और बेटी अंशु ने अचानक लाठी-डंडों से उनके परिवार पर हमला बोल दिया। हमला इतना बर्बर था कि बीच-बचाव करने आई महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। मारपीट में सुनीता के सिर पर गहरी चोट आई है, जहां डॉक्टरों को करीब 4 टांके लगाने पड़े। वहीं प्रीति नामक महिला के सिर में 6 टांके आए हैं। परिवार के पुरुष सदस्य राजकुमार की आंख के पास गंभीर घाव है, जबकि बुजुर्ग मां जगदाई देवी को भी बेरहमी से पीटा गया।

बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, जुड़वां बेटे और पति बाल-बाल बचे ये खबर भी पढ़े : बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, जुड़वां बेटे और पति बाल-बाल बचे

इस खूनी संघर्ष के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस की शरण ली। मामले में  एफआईआर तो दर्ज कर लिया गया है, लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों पर कोई ठोस एक्शन नहीं हुआ है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार दहशत के साए में जीने को मजबूर है।  

पीड़ित पक्ष ने महिगवां पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े कर दिए। सुनीता और उनके परिजनों का सीधा आरोप है कि, पुलिस दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने के बजाय उल्टा पीड़ितों पर ही सुलह-समझौते का दबाव बना रही है। उन्हें थाने बुलाकर मामले को रफा-दफा करने की बात कही जा रही है। आरोप है कि, सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों के बीच, सिर पर टांके खाकर बैठी महिलाओं को इंसाफ देने के बजाय पुलिस का यह रवैया महिगवां थाने की निष्पक्षता को पूरी तरह कटघरे में खड़ा किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दुबग्गा चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

लगभग 4 लाख आबादी होगी लाभान्वित लखनऊ। मंगलवार डीएम विशाख ने लखनऊ–हरदोई मार्ग स्थित दुबग्गा चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण...
उत्तर प्रदेश 
दुबग्गा चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

शिक्षक समस्याओं के समाधान को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक

बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर हुआ विचार-विमर्श बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद बाराबंकी की जिला कार्यकारिणी की...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक समस्याओं के समाधान को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक

राजेन्द्र  गौतम आज से लखनऊ में , करेंगे मैराथन बैठकें 

  लखनऊ। अपने स्वागत एवं परिचय बैठकें करने के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम बुधवार को दो दिवसीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 