दीपनगर ने बम्हनपुर को 31 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह
Published By Vijay Pal Singh
On
राकेश यदुवंशी
तिकुनिया-खीरी,14 जुलाई(तरुणमित्र)। ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित तिकुनिया प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला दीपनगर और बम्हनपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दीपनगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बम्हनपुर को 31 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दीपनगर की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 75 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए रिंका और आमिर ने 36 रन की साझेदारी की। आमिर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बम्हनपुर की ओर से इरफान ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए।
76 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बम्हनपुर की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही। दीपनगर के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के सामने बम्हनपुर के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके और निर्धारित 12 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर केवल 44 रन ही बना सके। इस तरह दीपनगर ने मुकाबला 31 रन से अपने नाम कर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया,दीपनगर के हरफनमौला खिलाड़ी आमिर को उनकी शानदार 32 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सेमीफाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि कृष्णा सिंह 'बाबू भैया' ने रिबन काटकर किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस कराकर मैच का शुभारंभ कराया। टूर्नामेंट के आयोजकों एवं खेल प्रेमियों ने विजेता टीम को बधाई देते हुए फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
नवीनतम
भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह आज
Published On
By Shubham Kashyap
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप से आयोजित किया...
कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंजनी कुमार सिंह,स्मार्ट बोर्ड पर पढ़ाया फिजिक्स का पाठ
Published On
By Vijay Pal Singh
ललित वर्मा
'मैं IAS अफसर हूं...' कहकर रचाई शादी, फिर 40 लाख की डिमांड : बरेली की 'फर्जी अफसर दुल्हन' गिरफ्तार
Published On
By Shishir Patel
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से कथित फर्जी पहचान के जरिए शादी और ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...
कैंसर संस्थान में मरीजों व तीमारदारों समय से मिलेगा भोजन
Published On
By Shubham Kashyap
लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में "श्रीमद कमल कल्याण फाउंडेशन, के बीच आज एक समझौता ज्ञापन, एमओयू पर...
उत्तर प्रदेश
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई,अवैध रूप से संचालित दो अस्पताल सील, दो को नोटिस
Published On
By Vijay Pal Singh
ललित वर्मा
भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह आज
Published On
By Shubham Kashyap
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप से आयोजित किया...
कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंजनी कुमार सिंह,स्मार्ट बोर्ड पर पढ़ाया फिजिक्स का पाठ
Published On
By Vijay Pal Singh
ललित वर्मा
'मैं IAS अफसर हूं...' कहकर रचाई शादी, फिर 40 लाख की डिमांड : बरेली की 'फर्जी अफसर दुल्हन' गिरफ्तार
Published On
By Shishir Patel
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से कथित फर्जी पहचान के जरिए शादी और ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...
