'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अमृत सरोवर पर हुआ वृहद पौधरोपण
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख द्वारा किया गया
- पर्यावरण बचाने के महत्व और श्रम विभाग की ओर से हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन
मोहनलालगंज लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत ग्राम पंचायत उत्तरगांव स्थित गंगा सागर अमृत सरोवर पर बुधवार को भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंंभ ब्लॉक प्रमुख मोहनलालगंज ओम प्रकाश शुक्ला "विन्ध्येश्वरी" और उपायुक्त श्रम रोजगार लखनऊ सुशील कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। दोनों अतिथियों ने अमृत सरोवर परिसर में पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला शुक्ला ने कहा कि प्रकृति की रक्षा ही हमारी आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की वे अपने घर और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल करें। उपायुक्त सुशील कुमार सिंह ने भी पर्यावरण बचाने के महत्व पर प्रकाश डाला और श्रम विभाग की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान उत्तरगांव के साथ-साथ डेबरिया भरसवा हुलाशखेड़ा गांव में भी "एक पेड़ मां के नाम" के तहत पौधरोपण किया गया। ग्रामीणों, युवाओं और विभागीय अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में मौजूद खण्ड विकास अधिकारी शिवकुमार प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबलू प्रधान ज्ञानसिंह यादव प्रतिभा शर्मा तकनीकी सहायक रोजगारसेवक साधना रावत प्रधान प्रेतिनिधि अभिषेक दीक्षित साहित लोगों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाया जाएगा, ताकि क्षेत्र हरियाली से समृद्ध हो सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
