स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कर रहा:डॉ.पवन
— स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। रविवार को अभियान के तहत चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छितवापुर एवं हेल्थ पोस्ट औरंगाबाद में पीपल और पाकर के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कर रहा है। प्रत्येक पौधे पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु और बेहतर जनस्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ निजी चिकित्सालयों में भी वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के लगभग 18 हजार पौधे रोपे गए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर तथा उनका संरक्षण कर हम वायु प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी नागरिकों से पौधारोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लेने का आह्वान किया, जिससे कि यह अभियान स्थायी रूप से सफल हो सके। इस अवसर पर नोडल वृक्षारोपण डॉ. किसलय बाजपेयी, अधीक्षक नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ. शाही रजा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैली गुप्ता, हेल्थ पोस्ट औरंगाबाद सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
