वीरांगना अवंती बाई अस्पताल में लगाए गए 300 पौधे

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के 16 लाख से अधिक पौधारोपण के आह्वान के क्रम में रविवार को वीरांगना अवंतीबाई जिला महिला चिकित्सालय परिसर में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अस्पताल परिसर में 300 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अभियान का शुभारंभ निदेशक (नर्सिंग) डॉ. सुमन ने आम का पौधा लगाकर किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण और नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी से पौधों की देखरेख का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति मल्होत्रा ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" जैसी पहल समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ा रही है। इस अभियान से अस्पताल परिसर अधिक हरित एवं स्वच्छ बनेगा, जिससे मरीजों, तीमारदारों तथा अस्पताल कर्मियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय दोहरे ने बताया कि अस्पताल परिसर में आम, अमरूद, बेला और चांदनी सहित फलदार एवं पुष्पीय पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया है।
पौधारोपण कार्यक्रम के उपरांत निदेशक (नर्सिंग) डॉ. सुमन ने अस्पताल के एसएनसीयू, महिला वार्ड, केएमसी वार्ड सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. सलमान, डॉ. रंजना, अन्य चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ, अस्पताल के कर्मचारी तथा सहयोगी संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफॉर) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

सनसनीखेज मामला: पुरानी रंजिश के चलते 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया शव

13 वर्षीय कपिल कुमार की हत्या का मामला सुलझा। 40 घंटे के भीतर आरोपी हेमंत कुमार केंवट गिरफ्तार। आरोपी की...
छत्तीसगढ़ 
 सनसनीखेज मामला: पुरानी रंजिश के चलते 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया शव

कतर के फ़ादर अमीर के निधन पर भारत में 13 जुलाई को राष्ट्रीय शोक घोषित

13 जुलाई को पूरे भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक। राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। सरकारी स्तर पर कोई...
राष्ट्रीय 
कतर के फ़ादर अमीर के निधन पर भारत में 13 जुलाई को राष्ट्रीय शोक घोषित

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

राजकीय महाविद्यालय सिराथू में 100 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कौशाम्बी। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से रविवार को कौशाम्बी जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू में...

कैंसर संस्थान में वृक्षारोपण अभियान  का शुभारंभ

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में "वृहद वृक्षारोपण अभियान" का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त...
उत्तर प्रदेश 
कैंसर संस्थान में वृक्षारोपण अभियान  का शुभारंभ