बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात, मां व नानी और मामा की हत्या कर फांसी पर लटका युवक

जांच में जुटी पुलिस फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • प्रारंभिक जांच में खुलासा, मामा पर धारदार हथियार से हमला

बेंगलुरु। बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या थाना क्षेत्र के कोट्टिगेपल्या में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। 34 वर्षीय एक युवक ने अपनी मां, नानी और मामा की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान आरोपित की मां मंगलाम्मा, नानी नंजम्मा और मामा सतीश के रूप में हुई है, जबकि आरोपित की पहचान प्रशांत के रूप में की गई है। घटना शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे उस समय हुई, जब परिवार के मुखिया चिक्कण्णा रोज की तरह काम पर जा चुके थे। घर में उस समय प्रशांत समेत कुल चार अन्य सदस्य मौजूद थे।

प्रो बॉक्सिंग लीग का आगाज़ 6 जुलाई से, दिल्ली करेगा मेजबानी ये खबर भी पढ़े : प्रो बॉक्सिंग लीग का आगाज़ 6 जुलाई से, दिल्ली करेगा मेजबानी

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, प्रशांत ने सबसे पहले अपने मामा सतीश पर धारदार हथियार से हमला किया। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचीं उसकी मां मंगलाम्मा और नानी नंजम्मा पर भी उसने ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोटों के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद प्रशांत ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कामाक्षीपाल्या थाना पुलिस तथा फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के संबंध में मृतक के पिता चिक्कण्णा ने बताया कि शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्यों ने सामान्य रूप से भोजन किया था और उसके बाद सो गए थे। उन्होंने कहा कि बेटे के व्यवहार में किसी प्रकार की असामान्यता नजर नहीं आई थी। उन्होंने भावुक होकर कहा, “अगर मैं उस समय घर पर होता, तो शायद मुझे भी नहीं छोड़ता।”

पश्चिमी संभाग के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) यतीश ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि घर में कुल पांच सदस्य रहते थे, जिनमें से चार की मौत हो चुकी है। प्रारंभिक जांच में तीनों मृतकों के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए गंभीर हमलों के निशान मिले हैं। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि प्रशांत पिछले कुछ समय से असामान्य व्यवहार कर रहा था। उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने संबंधी जानकारी भी मिली है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस पहलू की पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी और फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

कामाक्षीपाल्या थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों, संभावित व्यक्तिगत कारणों और अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के निष्कर्ष भी अनुसंधान का महत्वपूर्ण आधार होंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रामतीरथ हत्याकांड का खुलासा: पत्नी, भाई और चचेरे भाई ने मिलकर की थी हत्या, तीन गिरफ्तार

बाराबंकी। थाना सतरिख पुलिस ने सिकन्दरपुर माइनर में मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझाते हुए सनसनीखेज रामतीरथ हत्याकांड का खुलासा...
उत्तर प्रदेश 
रामतीरथ हत्याकांड का खुलासा: पत्नी, भाई और चचेरे भाई ने मिलकर की थी हत्या, तीन गिरफ्तार

राजगढ़ः दो लाख और कार की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति-ससुर पर दहेज एक्ट का केस दर्ज

ब्यावरा थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पति और ससुर पर दो लाख रुपये व कार...
मध्य प्रदेश 
राजगढ़ः दो लाख और कार की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति-ससुर पर दहेज एक्ट का केस दर्ज

रायपुर: प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

धरसीवां थाना क्षेत्र के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में हादसा। खेलते-खेलते बावड़ी में गिरने से 7 वर्षीय साक्षी...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर: प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

उत्तर प्रदेश

रामतीरथ हत्याकांड का खुलासा: पत्नी, भाई और चचेरे भाई ने मिलकर की थी हत्या, तीन गिरफ्तार

बाराबंकी। थाना सतरिख पुलिस ने सिकन्दरपुर माइनर में मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझाते हुए सनसनीखेज रामतीरथ हत्याकांड का खुलासा...
उत्तर प्रदेश 
रामतीरथ हत्याकांड का खुलासा: पत्नी, भाई और चचेरे भाई ने मिलकर की थी हत्या, तीन गिरफ्तार