प्रो बॉक्सिंग लीग का आगाज़ 6 जुलाई से, दिल्ली करेगा मेजबानी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली पहली बार प्रोफेशनल बॉक्सिंग के बड़े आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। प्रो बॉक्सिंग लीग (पीबीएल) का आयोजन 6 जुलाई से तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में होगा। लीग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।शुक्रवार को आयोजन से पूर्व स्टेडियम में व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन समिति, सहयोगी संस्थाओं और अधिकारियों ने भाग लिया।

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि प्रो बॉक्सिंग लीग का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि देश में बॉक्सिंग को नई पहचान दिलाना और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मजबूत प्रोफेशनल बॉक्सिंग संरचना से भारतीय मुक्केबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिलेगा, जिससे भविष्य में ओलंपिक सहित बड़े मंचों पर बेहतर प्रदर्शन का रास्ता मजबूत होगा।

विधायक ने बच्चों को पोलियो पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ  ये खबर भी पढ़े : विधायक ने बच्चों को पोलियो पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

बैठक में मौजूद विधायक अशोक गोयल देवरहा ने कहा कि इस तरह के बड़े आयोजन राजधानी में खेल संस्कृति को नई दिशा देंगे और युवाओं को बॉक्सिंग जैसे खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

आयोजन समिति से जुड़े शशिकांत ने बताया कि लीग को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप देने के लिए आधुनिक तकनीक और पेशेवर व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

लीग में चार टीमों के कुल 32 मुक्केबाज हिस्सा लेंगे, जो विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति का मानना है कि यह प्रतियोगिता भारतीय प्रोफेशनल बॉक्सिंग को नई दिशा देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच साबित होगी।

महासचिव राकेश ठाकरान ने बताया कि प्रो बॉक्सिंग लीग भारतीय मुक्केबाजों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

वहीं आयोजन समिति के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व महापौर जयप्रकाश ने कहा कि लीग को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आयोजित करने की तैयारी की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन भविष्य में भारत को विश्वस्तरीय प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगा।

लीग का उद्घाटन समारोह 6 जुलाई को शाम 6:45 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता होंगे। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता आर. एस. गोस्वामी ने खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीरिया की अंतरिम संसद का पहला सत्र टला, सुरक्षा कारणों से बैठक स्थगित

दमिश्क (सीरिया)। सीरिया में बशर अल-असद के दशकों पुराने शासन के पतन के बाद गठित अंतरिम संसद (पीपुल्स असेंबली) का...
अंतर्राष्ट्रीय 
सीरिया की अंतरिम संसद का पहला सत्र टला, सुरक्षा कारणों से बैठक स्थगित

बसपा सम्मेलन में हंगामा: प्रत्याशी घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं का विरोध, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मऊ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना (सुरक्षित) सीट पर बहुजन...
उत्तर प्रदेश 

मऊ : मोहम्मदाबाद गोहना सीट पर बसपा के प्रभारी प्रत्याशी जे.के. आजाद के ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं में विरोध, पुलिस ने स्थिति संभाली

राज्य  उत्तर प्रदेश 

चेतगंज और रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा,एक गोली से घायल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद की चेतगंज और रामनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात रामनगर...

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा में अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले...