मीरजापुर में दिखा दुर्लभ पैंगोलिन, ग्रामीणों ने सूझबूझ से पकड़ा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा मुतलके रामपुर गांव में शनिवार की आधी रात एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (शल्कधारी चींटीखोर) दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पहले तो लोग इस अनोखे जीव को देखकर घबरा गए, लेकिन बाद में ग्रामीणों ने सूझबूझ से बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पकड़ लिया और वन विभाग को सूचना दी।

ददरा पहाड़ी गांव निवासी राम सजीवन यादव के घर के आंगन में शनिवार रात करीब 12 बजे घर के लोगों ने एक अजीब दिखने वाला वन्यजीव देखा। जीव को देखते ही परिवार के सदस्य घबरा गए और पड़ोसियों को बुलाया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

यूपी एटीएस ने बंगाल से जाली नोट तस्कर को गिरफ्तार किया ये खबर भी पढ़े : यूपी एटीएस ने बंगाल से जाली नोट तस्कर को गिरफ्तार किया

ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए काफी मशक्कत के बाद वन्यजीव को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसकी पहचान पैंगोलिन के रूप में हुई, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अत्यंत दुर्लभ और संरक्षित प्रजाति है। क्षेत्र में पहली बार इस जीव के दिखाई देने से लोगों में उत्सुकता के साथ-साथ आश्चर्य भी देखने को मिला।

ग्राम प्रधान बाबूनंदन यादव ने बताया कि पैंगोलिन को सुरक्षित उनके घर पर रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी-112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग को तत्काल सूचना दे दी गई है, ताकि टीम पहुंचकर दुर्लभ वन्यजीव को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ सके।ग्रामीणों की जागरूकता और सतर्कता के चलते दुर्लभ वन्यजीव को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

UP चुनाव 2027: NDA के साथ उतरेगी BJP, नितिन नवीन बोले- 2017 जैसी जीत दोहराएंगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने साफ कर दिया है कि...
उत्तर प्रदेश 
UP चुनाव 2027: NDA के साथ उतरेगी BJP, नितिन नवीन बोले- 2017 जैसी जीत दोहराएंगे

कैंसर के इलाज के बाद धूप से बेहद संवेदनशील हो गई मेरी त्वचा: सोनाली बेंद्रे

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कैंसर के इलाज के बाद अपनी सेहत और स्किनकेयर में आए बदलावों पर...
लाइफस्टाइल 
कैंसर के इलाज के बाद धूप से बेहद संवेदनशील हो गई मेरी त्वचा: सोनाली बेंद्रे

मेरठ में 'ऑनर किलिंग' का सनसनीखेज आरोप! बहन ने शादी से किया इनकार, भाई ने सोते समय मारी गोली फिर हादसा दिखाने की रची साजिश

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में 'ऑनर किलिंग' का सनसनीखेज आरोप! बहन ने शादी से किया इनकार, भाई ने सोते समय मारी गोली फिर हादसा दिखाने की रची साजिश

चातुर्मास में किन कार्यों को करने की होती है मनाही

चातुर्मास  : चातुर्मास वो समय होता है जब भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा में रहते हैं। इसकी शुरुआत देवशयनी एकादशी...
धर्म-आध्यात्म 
चातुर्मास में किन कार्यों को करने की होती है मनाही

उत्तर प्रदेश

UP चुनाव 2027: NDA के साथ उतरेगी BJP, नितिन नवीन बोले- 2017 जैसी जीत दोहराएंगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने साफ कर दिया है कि...
उत्तर प्रदेश 
UP चुनाव 2027: NDA के साथ उतरेगी BJP, नितिन नवीन बोले- 2017 जैसी जीत दोहराएंगे

मेरठ में 'ऑनर किलिंग' का सनसनीखेज आरोप! बहन ने शादी से किया इनकार, भाई ने सोते समय मारी गोली फिर हादसा दिखाने की रची साजिश

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में 'ऑनर किलिंग' का सनसनीखेज आरोप! बहन ने शादी से किया इनकार, भाई ने सोते समय मारी गोली फिर हादसा दिखाने की रची साजिश

झोले में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में मड़ियाहूं कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीपुर चौराहे के पास रविवार को एक झोले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झोले में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस