लखनऊ में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, दो युवकों की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत गब्बर ढाबे के पास रविवार को एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही हैं।
गोसाईगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अमेठी जिले के ग्राम पड़री निवासी सौरभ यादव, अभिषेक यादव के रूप में हुई हैं। घायलों में इसी गांव के अजय यादव और तेजगढ़ का रहने वाले नितिन यादव को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये सभी लोग कार से कहीं जा रहे थे। लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित गब्बर ढाबे के पास स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोयुवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं।
घटना की जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा परिजनों की उपस्थिति में संपन्न कर पोस्टमार्टम कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया गया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
