तालाब किनारे मिला वृद्ध महिला का रक्तरंजित शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पुरुलिया। जिले के डिमडिहा गांव में रविवार सुबह एक वृद्ध महिला का रक्तरंजित शव तालाब के किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब के किनारे वृद्धा का रक्तरंजित शव पड़ा देखा। शव पर वस्त्र नहीं थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, क्षेत्र को घेरकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रविवार सुबह डीएसपी (अनुशासन एवं प्रशिक्षण) सैकत स्वर्णकार तथा पुरुलिया मुफस्सिल थाना के प्रभारी (आईसी) विभास राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

वहीं, मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है। बताया गया है कि विवाह विच्छेद के बाद वृद्धा अपने मायके में रह रही थीं। मृतका के भाई ने कहा कि मेरी बहन को मानसिक रूप से थोड़ी परेशानी थी।

शनिवार रात उसे तालाब के पास देखा था। हम उसे बुलाने गए, लेकिन वह नहीं आई। हमें लगा कि वह रात में घर लौट आएगी, लेकिन रविवार सुबह उसका शव मिला। मेरी बहन की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोलकाता में स्कूल पुलकार पलटी, तीन छात्र और चालक घायल ये खबर भी पढ़े : कोलकाता में स्कूल पुलकार पलटी, तीन छात्र और चालक घायल

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट...
छत्तीसगढ़ 
पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

प्रेम सम्बन्ध में बाधा बने बाबा को नातिन ने प्रेमी के सहयोग से  मौत के घाट उतारा

फिरोजाबाद, थाना टूण्डला क्षेत्र में प्रेम में मदहोश एक नातिन ने अपने प्रेमी के सहयोग से रिश्तों को शर्मसार कर...
उत्तर प्रदेश 

अदाणी समूह की डिफेंस परियोजना से शिवपुरी को नई पहचान, 2030 तक 1.2 लाख रोजगार का लक्ष्य

शिवपुरी। मध्य प्रदेश का शिवपुरी भी देश के उभरते रक्षा उत्पादन केंद्रों में शामिल होने जा रहा है। रविवार को...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
अदाणी समूह की डिफेंस परियोजना से शिवपुरी को नई पहचान, 2030 तक 1.2 लाख रोजगार का लक्ष्य

जमीन के विवाद में भांजे ने मामा को जिंदा जलाकर मार डाला, सीसीटीवी फुटेज से खुला सनसनीखेज हत्याकांड

झांसी। झांसी के मऊरानीपुर के लहचूरा थाना क्षेत्र के धमना पायक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

ईवी को बढ़ावा: योगी सरकार ने 43 हजार से अधिक लाभार्थियों को दी 210 करोड़ रुपये की सब्सिडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने...
उत्तर प्रदेश 
ईवी को बढ़ावा: योगी सरकार ने 43 हजार से अधिक लाभार्थियों को दी 210 करोड़ रुपये की सब्सिडी

उत्तर प्रदेश

प्रेम सम्बन्ध में बाधा बने बाबा को नातिन ने प्रेमी के सहयोग से  मौत के घाट उतारा

फिरोजाबाद, थाना टूण्डला क्षेत्र में प्रेम में मदहोश एक नातिन ने अपने प्रेमी के सहयोग से रिश्तों को शर्मसार कर...
उत्तर प्रदेश 
प्रेम सम्बन्ध में बाधा बने बाबा को नातिन ने प्रेमी के सहयोग से  मौत के घाट उतारा

जमीन के विवाद में भांजे ने मामा को जिंदा जलाकर मार डाला, सीसीटीवी फुटेज से खुला सनसनीखेज हत्याकांड

झांसी। झांसी के मऊरानीपुर के लहचूरा थाना क्षेत्र के धमना पायक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जमीन के विवाद में भांजे ने मामा को जिंदा जलाकर मार डाला, सीसीटीवी फुटेज से खुला सनसनीखेज हत्याकांड

ईवी को बढ़ावा: योगी सरकार ने 43 हजार से अधिक लाभार्थियों को दी 210 करोड़ रुपये की सब्सिडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने...
उत्तर प्रदेश 
ईवी को बढ़ावा: योगी सरकार ने 43 हजार से अधिक लाभार्थियों को दी 210 करोड़ रुपये की सब्सिडी

महिला से मंगलसूत्र व पैसा छीनने वाले शातिर 2 अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं-293/26 धारा 304(2), बढ़ोतरी धारा 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त नवी सरवर उर्फ...