खाट पर आम, 2027 चुनाव पर मंथन; लखनऊ में भाजपा नेतृत्व की रणनीतिक बैठक

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने दो दिवसीय लखनऊ दौरे के दौरान आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन और सरकार के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया। रविवार को उन्होंने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर भोजन किया। इस दौरान चारपाई (खाट) पर बैठकर आम का स्वाद लेते हुए नेताओं के बीच चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर अनौपचारिक चर्चा भी हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष तथा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भोजन के बाद नितिन नवीन राष्ट्र प्रेरणा स्थल भी पहुंचे।

हर बुधवार को होगी भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई ये खबर भी पढ़े : हर बुधवार को होगी भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

इससे पहले शनिवार को लखनऊ पहुंचने पर नितिन नवीन ने प्रदेश के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनता के बीच सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष समाज को जातीय आधार पर बांटने और सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को कमजोर दिखाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसे प्रयासों से सतर्क रहने और संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने की अपील की।

नितिन नवीन ने कहा कि यदि सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारी अगले सात से आठ महीनों तक पूरी सक्रियता के साथ जनता के बीच काम करेंगे तो भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल होगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से संगठन की बैठकों में नियमित भागीदारी सुनिश्चित करने और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

'2027 में सपा की सरकार तय' : अखिलेश यादव से मिलकर बोले डॉ. एहसान  

उतरौला(बलरामपुर)। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने जमीनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार...
उत्तर प्रदेश 

धोखाधड़ी व झपटमारी के मामले से सम्बन्धित 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह*   *घटना...

मिशन शक्ति अभियान के तहत बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं...

राम मंदिर की सुरक्षा राष्ट्रपति भवन जैसी हो, पूरी अयोध्या को बैरियर से घेरना ठीक नहीं : बृजभूषण शरण सिंह

लखनऊ। कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को अपने पैतृक आवास विश्नोहरपुर में मीडिया से बातचीत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

आयुष धर्मांतरण प्रकरण: चेन्नई-अंडमान तक जुड़े मिले तार, मौलाना इरफान के खाते में बाहरी राज्यों से आया पैसा

लखनऊ। शामली के चर्चित आयुष धर्मांतरण प्रकरण की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के अनुसार,...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 