आयुष धर्मांतरण प्रकरण: चेन्नई-अंडमान तक जुड़े मिले तार, मौलाना इरफान के खाते में बाहरी राज्यों से आया पैसा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। शामली के चर्चित आयुष धर्मांतरण प्रकरण की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में वांछित हकीम मौलाना इरफान और मौलाना मनव्वर के संपर्क पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलावा चेन्नई तथा अंडमान-निकोबार तक जुड़े मिले हैं। जांच में मौलाना इरफान के बैंक खाते में इन स्थानों से कई बार रकम आने की जानकारी सामने आई है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह धन किसने भेजा, किस उद्देश्य से भेजा गया और क्या इसका संबंध किसी बड़े धर्मांतरण नेटवर्क से है।

पुलिस जांच के अनुसार, शहर के नानूपुरा निवासी हकीम मौलाना इरफान और मौलाना मनव्वर के संपर्क में आयुष लंबे समय से था। आरोप है कि इरफान हकीमी की आड़ में दिल्ली के कुछ लोगों के संपर्क में रहता था और आयुष को भी कई बार अपने साथ वहां ले गया, जहां उसका कथित रूप से ब्रेनवॉश किया गया।

कोलकाता व बेंगलुरु के ताजे फूलों से सजेगा श्याम दरबार ये खबर भी पढ़े : कोलकाता व बेंगलुरु के ताजे फूलों से सजेगा श्याम दरबार

जांच में यह भी सामने आया है कि इरफान और मनव्वर का चेन्नई और अंडमान-निकोबार भी नियमित आना-जाना था। पुलिस का दावा है कि इरफान के बैंक खाते में इन स्थानों से 10 से अधिक बार रकम भेजी गई। अब बैंक खातों, लेनदेन और रकम भेजने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि दिल्ली, चेन्नई और अंडमान-निकोबार के कुछ लोग भी इस कथित नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी हैं।

डायरी से मिले अहम सुराग

मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी चांदनी की एक डायरी भी मिली है। पुलिस के अनुसार, डायरी में आयुष से जुड़ी कई बातें दर्ज हैं। एक स्थान पर उल्लेख है कि एक दिन आयुष ने नमाज नहीं पढ़ी थी, जिस पर मौलाना ने उसे फटकार लगाई थी। पुलिस डायरी में दर्ज अन्य जानकारियों के आधार पर संभावित सदस्यों और संपर्कों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह डायरी मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकती है।

हकीमी की आड़ में नेटवर्क की जांच

पुलिस का कहना है कि जांच में यह पहलू भी सामने आया है कि कुछ लोग हकीम या इलाज के नाम पर युवाओं को अपने संपर्क में लाकर उन पर धीरे-धीरे प्रभाव बनाते थे। इसी आधार पर अब ऐसे लोगों और उनके संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

क्या है मामला

चार जून को स्वामी यशवीर महाराज ने बघरा स्थित साधना आश्रम में आयुष के धर्मांतरण का मुद्दा उठाया था। इसके बाद दवा कारोबारी देवराज मलिक की तहरीर पर शहर कोतवाली में युवती चांदनी कुरैशी, उसके पिता इस्लाम कुरैशी, भाई समेत परिवार के आठ लोगों और तीन मौलानाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने चांदनी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार, आयुष ने बाद में सनातन धर्म में वापसी कर ली।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

-अनुज्ञापी पर ठोंका गया जुर्माना 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के योगदान को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के योगदान को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि

आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

   लखनऊ। लखनऊ के  इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे तीन दिवसीय आम महोत्सव में 3 हजार प्रजातियों का शानदार प्रदर्शन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत गरम, कांग्रेस ने भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला

नई दिल्ली। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और राष्ट्रीय...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत गरम, कांग्रेस ने भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला

कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

लखनऊ । कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए रविवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय  के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

उत्तर प्रदेश

रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

-अनुज्ञापी पर ठोंका गया जुर्माना 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

   लखनऊ। लखनऊ के  इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे तीन दिवसीय आम महोत्सव में 3 हजार प्रजातियों का शानदार प्रदर्शन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

लखनऊ । कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए रविवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय  के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

शादी में शामिल होने निकली महिला को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, नदी किनारे मिला शव

बहराइच। बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मोहकमपुरवा...
उत्तर प्रदेश 
शादी में शामिल होने निकली महिला को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, नदी किनारे मिला शव