रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर
-सेक्टर 6 के मड़ियांव इलाके का मामला
-अनुज्ञापी पर ठोंका गया जुर्माना
लखनऊ। शनिवार रात आबकारी सेक्टर 6 के मड़ियांव क्षेत्र के आईआईएम रोड के यादव चौराहे के निकट मौजूद शराब की दुकान के देर रात एक बजे शटर खोलकर शराब बेंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने अनुज्ञापी के विरुध्द कठोर कार्रवाई की है। आबकारी निरीक्षक ने अनुज्ञापी पर जुर्माना ठोंका है। वहीं अनुज्ञापी को घटना की पुनरावृत्ति होने पर सख्त कार्रवाई की चेतवानी भी दी है।
जानकारी के मुताबिक़ मड़ियांव इलाका आबकारी के सेक्टर 6 के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र के आईआईएम रोड के यादव चौराहे पर देर रात एक बजे शराब बेंचने का मामला सामने आया है। यह वीडियो शोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी है। वायरल वीडियो में एक कार सवार युवक देर रात शराब खरीदने के लिए दुकान पहुंचता है। इस दौरान दुकान का एक कर्मचारी कथित तौर पर शराब को अधिक मूल्य पर बेंचते हुए नजर आ रहा है। इसके लिए वह ऑनलाइन पेमेंट भी लेता है। वह दुकान का शटर हल्का सा उठाकर शराब बेंचते हुए कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।
"वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले में अनुज्ञापी पर जुर्माना लगाने के साथ ही सख्त चेतावनी भी दी गई है। इसके साथ ही एक सिपाही की ड्यूटी भी लगाई गई है। पुनरावृत्ति होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।"
- शिखर कुमार मल्ल ,निरीक्षक आबकारी सेक्टर छह
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।
