नीता अंबानी को फ्लोरिडा में दिया गया AAPI ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

फ्लोरिडा  :रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी को स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए फ्लोरिडा के टाम्पा शहर में AAPI ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टरों के संगठन AAPI (American Association of Physicians of Indian Origin) द्वारा दिया जाता है और नीता अंबानी को यह अवॉर्ड टाम्पा की मेयर जेन कैस्टर ने दिया। यह अवॉर्ड उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने मानवता की सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया हो।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने शुक्रवार को माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा, "यह अवॉर्ड हेल्थकेयर, शिक्षा, खेल, संस्कृति और सामुदायिक विकास में नीता अंबानी के असाधारण योगदान तथा सेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण, करुणा और गरिमा को मान्यता देता है।" इसी समारोह में, टाम्पा की मेयर जेन कैस्टर ने नीता अंबानी को 'टाम्पा शहर की चाबी' (Key to the City of Tampa) भेंट की। इस सम्मान को अमेरिका में सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में से एक माना जाता है।  

केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू: मरीज की दो बड़ी आंतों व दो मलद्वार का किया उपचार

नीता अंबानी को फ्लोरिडा में सम्मानित किया गया।
इस साल मिला दूसरा ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड
यह इस साल नीता अंबानी को मिला दूसरा ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड है। इससे पहले मार्च में उन्हें ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (KIITU) की ओर से मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी गई थी।  KIITU में आयोजित एक समारोह में श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. मोहन मुनासिंघे ने उन्हें यह सम्मान दिया।

जानें AAPI ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड के बारे में
अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन' (AAPI) द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह अवॉर्ड उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने हेल्थकेयर, शिक्षा, खेल, संस्कृति और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में असाधारण मानवीय योगदान दिया हो। 

AAPI के बारे में बात करें तो, इसकी स्थापना 1982 में हुई थी। यह संगठन अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली संस्था बन चुका है। संगठन अपनी वेबसाइट पर कहता है कि इसे भारतीय-अमेरिकी डॉक्टरों को एकजुट करने, उनके अधिकारों की वकालत करने और उनकी पेशेवर व शैक्षिक ज़रूरतों का समर्थन करने के लिए एक मंच के तौर पर बनाया गया था।

1960 और 1970 के दशक में अमेरिका आए कई भारतीय डॉक्टरों को पेशेवर तौर पर घुलने-मिलने, क्रेडेंशियल मान्यता और अमेरिकी हेल्थकेयर सिस्टम के साथ तालमेल बिठाने जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। AAPI इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करता है।

 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

असम में बाढ़ का असर बरकरार, 5 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 147 गांवों के 31918 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। नदियों का जलस्तर...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का असर बरकरार, 5 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित

MP में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। पूर्वी हिस्से में बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम के असर से रीवा और बालाघाट...
मध्य प्रदेश 
MP में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

संत रविदास जयंती पर आज समरसता अभियान का होगा शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर...
मध्य प्रदेश 
संत रविदास जयंती पर आज समरसता अभियान का होगा शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार भोर से हो रही बारिश एवं जलभराव के चलते बारहवीं तक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज

फिरोजाबाद, जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद ने हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया     जॉइंट्स ग्रुपकार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज