प्रतापगढ़, सीतापुर और लखनऊ के सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

अजय राय की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रतापगढ़, सीतापुर और लखनऊ जनपदों के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय की मौजूदगी में नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सभी को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

कार्यक्रम में प्रतापगढ़ से अशोक कुमार उपाध्याय, राम मणि उपाध्याय, रमाशंकर उपाध्याय, सचिन उपाध्याय और चंद्र प्रकाश उपाध्याय, सीतापुर से रमन, राहुल साहू, हृदय पांडेय और उमेश मिश्रा तथा लखनऊ से विजय उपाध्याय, दिलीप कुमार मिश्रा, पवन शर्मा, अनुपम शर्मा, प्रेमलता उपाध्याय, हिमांशु तिवारी, कुंदन तिवारी, मीना गुप्ता और कीर्ति उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर अजय राय ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों में विश्वास व्यक्त कर पार्टी से जुड़ने वाले सभी लोगों का सम्मान है। 

मोक्ष कल्याणक पर निकली भव्य वाहन रैली ये खबर भी पढ़े : मोक्ष कल्याणक पर निकली भव्य वाहन रैली

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की आवश्यकता पहले से अधिक है और ऐसे समय में कांग्रेस परिवार का विस्तार लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगा।अजय राय ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्र, युवा, बेरोजगार, महिलाएं, दलित, पिछड़े और अन्य वंचित वर्ग अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। 

उनके अनुसार कांग्रेस इन वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ रही है।उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संविधान, लोकतंत्र तथा दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, छात्रों और बेरोजगारों के हितों की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान को नए साथियों के जुड़ने से और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी नए सदस्यों से कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

युवाओं को शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता उपलब्ध कराना ही वास्तविक विकास: प्रमुख जयदीप घोष 

युवाओं को शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता उपलब्ध कराना ही वास्तविक विकास: प्रमुख जयदीप घोष  एनटीपीसी बरौनी द्वारा प्रायोजित कौशल विकास...
युवाओं को शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता उपलब्ध कराना ही वास्तविक विकास: प्रमुख जयदीप घोष 

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्योग से लेकर कृषि, हेल्थकेयर व एमएसएमई तक बनेगी रणनीति लखनऊ। उत्तर प्रदेश और जापान के...
उत्तर प्रदेश 
जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, लखनऊ में लिखा जाएगा महा अध्याय

सई नदी को सीवेज प्रदूषण मुक्त करने की कवायद

लखनऊ। लखनऊ में सई नदी को सीवेज प्रदूषण से मुक्त करने के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कई स्तरों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 