शादी में शामिल होने निकली महिला को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, नदी किनारे मिला शव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बहराइच। बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मोहकमपुरवा गांव की 55 वर्षीय महिला केतकी पत्नी रमेश शनिवार शाम करीब छह बजे पैदल अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकली थीं, लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

रविवार सुबह करीब नौ बजे, लगभग 15 घंटे बाद ग्रामीणों ने सरयू नदी में एक मगरमच्छ के जबड़ों में महिला का शव फंसा देखा। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया और मगरमच्छ पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

लोगों की भीड़ बढ़ने पर मगरमच्छ शव छोड़कर नदी में चला गया। इसके बाद ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में उतरे और शव को बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगरमच्छ महिला के दोनों पैर खा चुका था तथा चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी उसके दांतों के गहरे निशान थे। महिला का शव उसके घर से करीब तीन किलोमीटर दूर नदी में मिला।

थानाध्यक्ष आनन्द चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नदी और नहर किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा वन विभाग से मगरमच्छ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

मोटरसाइकिल देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब, छुड़ा दीजिए ये खबर भी पढ़े : मोटरसाइकिल देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब, छुड़ा दीजिए

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कार पर लिखा था "इंश्योर्ड बाई माफिया",बरामद हुए थे 26 लाख, पुलिस ने किया सीज  

लखनऊ। शनिवार शाम आशियाना इलाके में हरियाणा नंबर की बीएमडब्ल्यू कार की डिक्की में 26 लाख रुपए मिले हैं। इस...
उत्तर प्रदेश 

कराटे केवल खेल नहीं,बल्कि जीवन जीने की सकारात्मक कला : काजल

— मशहूर अभिनेत्री व सपा की वरिष्ठ नेत्री ने लिया हिस्सा  

एक्टिव सीआईएससीई क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन    

लखनऊ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स, सीआईएससीई की ओर से लखनऊ में प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं खेल...

जुए के विवाद ने लिया हिंसक रूप, रेलवे लाइन किनारे मरणासन्न छोड़ भागे आरोपी

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के अतरौली गांव में जुए में रुपये के लेन-देन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने...

कानपुर में एसीपी मोहसिन खान की तैनाती के बाद आईआईटी शोध छात्रा ने लगाए धमकी के आरोप, डीजीपी को भेजा मेल

कानपुर। कानपुर में करीब 19 महीने बाद एसीपी मोहसिन खान की साइबर सेल मुख्यालय में तैनाती के बाद एक नया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 