पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फिरोजाबाद। जिले की थाना उत्तर पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार देर रात टप्पेबाजी की घटना करने वाले आगरा के चार शातिर अपराधियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल दो अभियुक्तों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि 23 जून को पीड़ित कृष्णा ने थाना उत्तर पर शिकायत दी कि सुबह समय करीब 06.30 बजे उसके पिता टहलने के बाद घर लौट रहे थे।

इसी दौरान बहला फुसलाकर अज्ञात अभियुक्त उनके पिता से सोने की माला व सोने की अंगूठी उतरवाकर ले गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी। विवेचनात्मक कार्यवाही की दौरान चार अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी उत्तर अंजीश कुमार पुलिस टीम के साथ शुक्रवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्तगण थाना क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में मोटर साइकिलों से बैंदी की पुलिया के निकट इक्टठा हुए हैं।

पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दो अभियुक्तों के पैर में गोली लग गई, जिन्हे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम आगरा निवासी जग्गू उर्फ जगदीश, सुभाष, तनुज और दिनेश चन्द्र बताया। अभियुक्तों के कब्जे से टप्पेबाजी किये गये आभूषण बेचकर प्राप्त किये गये डेढ़ लाख रुपये नकद, 03 अवैध तमंचा 315 बोर, 04 खोखा कारतूस, 04 जिंदा कारतूस, घटना करने में प्रयुक्त 03 मोटर साइकिल बरामद की है।

एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्तों जग्गू उर्फ जगदीश व सुभाष को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन ये खबर भी पढ़े : अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद की सदर सीट गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

अब नहीं मिलेगा वर्क फ्रॉम होम, दिल्ली सरकार ने वापस लिया मई का आदेश

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने और हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से तेल आपूर्ति दोबारा सुचारु होने...
दिल्ली 
अब नहीं मिलेगा वर्क फ्रॉम होम, दिल्ली सरकार ने वापस लिया मई का आदेश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के 23 आतंकियों को UAPA के तहत घोषित किया आतंकी,

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान में मौजूद 23 आतंकियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आधिकारिक रूप...
राष्ट्रीय 
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के 23 आतंकियों को UAPA के तहत घोषित किया आतंकी,

Instagram पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन दिखे, रिपोर्ट के बाद Meta को सरकार का समन

नई दिल्ली: भारत में Instagram पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री का प्रचार करने वाले पेड विज्ञापन...
टेक-मित्र  नारी व बाल जगत 
Instagram पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन दिखे, रिपोर्ट के बाद Meta को सरकार का समन

उत्तर प्रदेश

अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद की सदर सीट गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

फिरोजाबाद। जिले की थाना उत्तर पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार देर रात टप्पेबाजी की घटना करने वाले आगरा के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

नगर मजिस्ट्रेट  द्वारा हटवाये गये विद्युत कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया ,  आदेश को दिखाया ठेंगा

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा विद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल परिसर में रखे हुए खोखों में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सीएमएस को...
उत्तर प्रदेश 
नगर मजिस्ट्रेट  द्वारा हटवाये गये विद्युत कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया ,  आदेश को दिखाया ठेंगा