भारत-जापान सहयोग पर चीन की प्रतिक्रिया, कहा— टकराव के लिए नहीं हो साझेदारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली/बीजिंग। भारत और जापान के बीच बढ़ते सहयोग पर चीन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि दोनों देशों की साझेदारी का उद्देश्य किसी तीसरे देश, विशेषकर चीन को निशाना बनाना नहीं होना चाहिए।

यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत और जापान ने अहम खनिजों और रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है।

सिंगापुर की प्रमुख समाचार नेटवर्क सीएनए (चैनल न्यूज़ एशिया) के अनुसार चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने शुक्रवार को कहा कि दाेनाें देशों के बीच सहयोग आपसी समझ और भरोसे को बढ़ाने के लिए होना चाहिए, न कि किसी तीसरे पक्ष के हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह का गठबंधन या सहयोग टकराव बढ़ाने का कारण नहीं बनना चाहिए।

यह टिप्पणी उस बैठक के बाद आई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के बीच नई दिल्ली में अहम खनिजों, सेमीकंडक्टर, क्वांटम तकनीक और सप्लाई चेन को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी। इन खनिजों का उपयोग इलेक्ट्रिक वाहनों, स्मार्टफोन और रक्षा उपकरणों में व्यापक रूप से होता है।

चीन और जापान के बीच संबंध हाल के वर्षों में ताइवान मुद्दे और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर तनावपूर्ण रहे हैं। बीजिंग ने जापान की उस टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई थी जिसमें संभावित ताइवान संकट की स्थिति में सैन्य हस्तक्षेप की बात कही गई थी।

रिपोर्टों के अनुसार, चीन ने हाल ही में कुछ जापानी कंपनियों को एक्सपोर्ट प्रतिबंध सूची में शामिल किया है, जिसे टोक्यो ने “अस्वीकार्य और खेदजनक” बताया है और इसे वापस लेने की मांग की है।

इस बीच, भारत और जापान दोनों ने कहा है कि वे रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर आपूर्ति श्रृंखला को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाने पर काम कर रहे हैं।

वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, मृतकों की संख्या 1,500 के पार, राहत अभियान जारी ये खबर भी पढ़े : वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, मृतकों की संख्या 1,500 के पार, राहत अभियान जारी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद की सदर सीट गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

अब नहीं मिलेगा वर्क फ्रॉम होम, दिल्ली सरकार ने वापस लिया मई का आदेश

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने और हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से तेल आपूर्ति दोबारा सुचारु होने...
दिल्ली 
अब नहीं मिलेगा वर्क फ्रॉम होम, दिल्ली सरकार ने वापस लिया मई का आदेश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के 23 आतंकियों को UAPA के तहत घोषित किया आतंकी,

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान में मौजूद 23 आतंकियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आधिकारिक रूप...
राष्ट्रीय 
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के 23 आतंकियों को UAPA के तहत घोषित किया आतंकी,

8वें वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़ाकर ₹69,000 करने की मांग

नई दिल्ली: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कर्मचारी संगठनों ने मौजूदा...
टेक-मित्र  नारी व बाल जगत 
8वें वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़ाकर ₹69,000 करने की मांग

उत्तर प्रदेश

अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद की सदर सीट गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

फिरोजाबाद। जिले की थाना उत्तर पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार देर रात टप्पेबाजी की घटना करने वाले आगरा के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

नगर मजिस्ट्रेट  द्वारा हटवाये गये विद्युत कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया ,  आदेश को दिखाया ठेंगा

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा विद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल परिसर में रखे हुए खोखों में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सीएमएस को...
उत्तर प्रदेश 
नगर मजिस्ट्रेट  द्वारा हटवाये गये विद्युत कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया ,  आदेश को दिखाया ठेंगा