अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद की सदर सीट गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संघ प्रचारक दादा तेजभान सिंह का लखनऊ स्थित मैक्स हॉस्पिटल में शनिवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही अमेठी सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न संगठनों के लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

उल्लेखनीय है कि दादा तेजभान सिंह युवावस्था में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और बाद में जनसंघ तथा भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 1977 में जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में गौरीगंज विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने। इसके बाद वर्ष 1991, 1993 और 1996 में भाजपा के टिकट पर लगातार गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह चार बार विधायक रहे। अपने सरल, मिलनसार और सहज व्यक्तित्व के कारण वह क्षेत्र की जनता के बीच "दादा" के नाम से प्रसिद्ध थे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र और दिवंगत कल्याण सिंह से उनके घनिष्ठ संबंध रहे।

फाइबर केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कार और भारी मात्रा में केबल बरामद ये खबर भी पढ़े : फाइबर केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कार और भारी मात्रा में केबल बरामद

दादा तेजभान सिंह ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में सिद्धांतों को प्राथमिकता दी और दल-बदल की राजनीति से दूरी बनाए रखी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने के बावजूद उन्होंने पार्टी के खिलाफ कोई बगावती कदम नहीं उठाया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखी।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने पूर्व विधायक दादा तेजभान सिंह को याद करते हुए बताया कि वह एक सामान्य कृषक परिवार में जन्मे दादा तेजभान सिंह लंबे समय तक अमेठी की राजनीति के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते रहे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है तथा समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

क्या आज टीम इंडिया से डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी? इंस्टाग्राम पोस्ट से बढ़ीं अटकलें

मैनचेस्टर: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से इंटरनेशनल डेब्यू की अटकलों को हवा दे...
खेल 
क्या आज टीम इंडिया से डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी? इंस्टाग्राम पोस्ट से बढ़ीं अटकलें

भारत का E20 पेट्रोल लेने से भूटान ने किया इनकार, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली: भारत के E20 पेट्रोल को अपनाने की दिशा में पड़ोसी देश भूटान ने फिलहाल कदम पीछे खींच लिए...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत का E20 पेट्रोल लेने से भूटान ने किया इनकार, जानिए क्या है वजह

सूर्यास्त देखना सिर्फ खूबसूरत अनुभव नहीं, मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए भी फायदेमंद

नई दिल्ली: दिनभर की भागदौड़ के बाद सूर्यास्त देखना सिर्फ आंखों को सुकून ही नहीं देता, बल्कि यह मानसिक और...
लाइफस्टाइल 
सूर्यास्त देखना सिर्फ खूबसूरत अनुभव नहीं, मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए भी फायदेमंद

अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद की सदर सीट गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

अब नहीं मिलेगा वर्क फ्रॉम होम, दिल्ली सरकार ने वापस लिया मई का आदेश

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने और हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से तेल आपूर्ति दोबारा सुचारु होने...
दिल्ली 
अब नहीं मिलेगा वर्क फ्रॉम होम, दिल्ली सरकार ने वापस लिया मई का आदेश

उत्तर प्रदेश

अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद की सदर सीट गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

फिरोजाबाद। जिले की थाना उत्तर पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार देर रात टप्पेबाजी की घटना करने वाले आगरा के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

नगर मजिस्ट्रेट  द्वारा हटवाये गये विद्युत कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया ,  आदेश को दिखाया ठेंगा

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा विद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल परिसर में रखे हुए खोखों में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सीएमएस को...
उत्तर प्रदेश 
नगर मजिस्ट्रेट  द्वारा हटवाये गये विद्युत कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया ,  आदेश को दिखाया ठेंगा