सूर्यास्त देखना सिर्फ खूबसूरत अनुभव नहीं, मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए भी फायदेमंद

Published By Gargi Vishwakarma
On
Gargi Vishwakarma Picture

नई दिल्ली: दिनभर की भागदौड़ के बाद सूर्यास्त देखना सिर्फ आंखों को सुकून ही नहीं देता, बल्कि यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित रूप से सूर्योदय और सूर्यास्त देखने से तनाव कम हो सकता है, नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और मन अधिक शांत महसूस करता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों का मानना है कि सूर्यास्त देखने के दौरान इंसान को 'ऑ (Awe)' यानी किसी अद्भुत दृश्य को देखकर आश्चर्य और गहरे भाव का अनुभव होता है। यह भावना लोगों को नकारात्मक सोच से बाहर निकालने, वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने और मानसिक तनाव कम करने में मदद कर सकती है। कुछ शोधों में यह भी पाया गया कि ऐसे अनुभव लोगों में दूसरों की मदद करने और सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा देते हैं.

गरीब बच्चों एवं एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस ये खबर भी पढ़े : गरीब बच्चों एवं एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यास्त और सूर्योदय शरीर की जैविक घड़ी को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शाम की प्राकृतिक रोशनी शरीर को आराम करने का संकेत देती है, जिससे मेलाटोनिन हार्मोन बनने की प्रक्रिया शुरू होती है। यह हार्मोन अच्छी और गहरी नींद के लिए जरूरी माना जाता है। इसके विपरीत, रात में मोबाइल और अन्य स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी इस प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।

कुछ अध्ययनों में यह भी सामने आया कि प्रकृति के बीच समय बिताने और सूर्यास्त देखने वाले लोगों की याददाश्त, ध्यान लगाने की क्षमता और मनोदश में सकारात्मक बदलाव देखे गए। शोधकर्ताओं का कहना है कि नियमित रूप से ऐसे प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने से शरीर में तनाव से जुड़े संकेतकों का स्तर भी कम हो सकता है, जिससे लंबे समय में स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर रोजाना कुछ मिनट भी सूर्यास्त या सूर्योदय देखने का अवसर मिले तो यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है। हालांकि, वे यह भी स्पष्ट करते हैं कि यह किसी बीमारी का इलाज नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का एक सकारात्मक हिस्सा हो सकता है।

लेखक के बारे में

Gargi Vishwakarma Picture

गर्गी विश्वकर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़ी हैं और डिजिटल डिप्टी चीफ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वह डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्पष्ट, तथ्यपरक और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करती हैं।

नवीनतम

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू...
मनोरंजन 
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान