गुजरात : जहरीली शराब से भावनगर में 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भावनगर। गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, नकली शराब मध्य प्रदेश से अवैध रूप से लाई गई थी और भावनगर में बेची गई थी।

पीड़ितों ने एक लोकप्रिय ब्रांड के नाम से बेची जा रही नकली शराब का सेवन किया था। गुजरात एक ड्राई स्टेट है, जहां शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीएस मलिक ने आईएएनएस से कहा, "इस घटना में चार लोगों की मौत हुई है। राज्यभर की सभी पुलिस इकाइयों को व्यापक जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।"

पहली मौत मंगलवार शाम को हुई थी। इसके बाद मंगलवार रात एक और व्यक्ति की मौत हुई, जबकि बुधवार को दो अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों के अनुसार, इस जहरीली शराब से कम से कम 22 लोग प्रभावित हुए हैं। कार्तिक मकवाणा (40), उपेंद्र गोहिल (25) और घनश्यामसिंह जडेजा (50) की मौत जहरीली शराब पीने से होने की पुष्टि हो चुकी है।

चौथे मृतक नरेंद्र यादव की पोस्टमॉर्टम और टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। चारों मृतक भावनगर जिले के निवासी थे।

वर्तमान में भर्ती 18 लोगों का इलाज सर तख्तसिंहजी जनरल अस्पताल और चार निजी अस्पतालों सहित कुल पांच अस्पतालों में चल रहा है। इनमें दो मरीजों की हालत बेहद गंभीर है, चार आईसीयू में भर्ती हैं, दो वेंटिलेटर पर हैं और 10 की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जिला प्रशासन को मंगलवार शाम करीब 6 बजे सूचना मिली थी कि 16 अगस्त को घोघा तालुका के खरकड़ी गांव में आयोजित एक पार्टी में अवैध शराब पीने के बाद चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी।

मामले में कार्रवाई करते हुए भावनगर पुलिस ने मंगलवार रात चार संदिग्ध शराब तस्करों को हिरासत में लिया है। इन पर मध्य प्रदेश से शराब लाने और जिले में बेचने का आरोप है।

भावनगर के पुलिस अधीक्षक नितेश पांडे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी और शराब की सप्लाई चेन की जांच के लिए 16 पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

इस बीच, अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है, क्योंकि आशंका है कि जहरीली शराब की सप्लाई इसी जिले से होकर गुजरी थी।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

अजगरा महोत्सव में दिखेगा संस्कृति और आधुनिक जनसंवाद का संगम-डीएम

प्रतापगढ़।अजगरा महोत्सव-2026 की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय सभागार में...
अजगरा महोत्सव में दिखेगा संस्कृति और आधुनिक जनसंवाद का संगम-डीएम

सीडीओ ने पान उत्पादक कृषकों के दल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

प्रतापगढ़। गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन को प्रोत्साहन की योजना वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत जनपद के पान उत्पादक 50 कृषकों के दल...
सीडीओ ने पान उत्पादक कृषकों के दल को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

कौशाम्बी। जिले में मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की शिकायतों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश 
सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

जापान एयरपोर्ट: रनवे पर दौड़ते विमान के इंजन से निकला काला धुआं

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के पास स्थित नारिता एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक विमान के इंजन के पास काला...
अंतर्राष्ट्रीय 
जापान एयरपोर्ट: रनवे पर दौड़ते विमान के इंजन से निकला काला धुआं

राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने स्व0 सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों मिलकर बंधाया ढांढस

प्रतापगढ़। सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग प्रतापगढ़ (गेस्ट...
राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने स्व0 सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों मिलकर बंधाया ढांढस

उत्तर प्रदेश

सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

कौशाम्बी। जिले में मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की शिकायतों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश 
सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद पुलिस ने की गिरफ्तारी फतेहाबाद। विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने...
उत्तर प्रदेश 
विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार काे कहा कि रस्सी जल गई, पर ऐंठन नहीं...
उत्तर प्रदेश 
केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?