8वें वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़ाकर ₹69,000 करने की मांग

जानिए कैसे निकला यह आंकड़ा

Published By Gargi Vishwakarma
On
Gargi Vishwakarma Picture

नई दिल्ली: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कर्मचारी संगठनों ने मौजूदा ₹18,000 के न्यूनतम मूल वेतन को बढ़ाकर ₹69,000 करने की मांग की है। यह मांग केवल फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि कर्मचारियों के जीवन-यापन की वास्तविक लागत को ध्यान में रखते हुए नया वेतन निर्धारण फॉर्मूला अपनाने का प्रस्ताव भी दिया गया है।

राष्ट्रीय परिषद-संयुक्त परामर्श तंत्र के कर्मचारी पक्ष ने सरकार को दिए अपने ज्ञापन में कहा है कि मौजूदा वेतन निर्धारण प्रणाली आज की महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के अनुरूप नहीं है। इसलिए वेतन तय करने के लिए परिवार के आकार, भोजन, आवास, बिजली-पानी, ईंधन और अन्य आवश्यक खर्चों के मानकों में बदलाव का सुझाव दिया गया है।

मौसम 28 जून: देश के 16 राज्यों आंधी-भारी बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा ये खबर भी पढ़े : मौसम 28 जून: देश के 16 राज्यों आंधी-भारी बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

प्रस्ताव के अनुसार, जहां 7वें वेतन आयोग में वेतन की गणना तीन सदस्यों के परिवार को आधार मानकर की गई थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर पांच सदस्यों के परिवार के आधार पर तय करने की मांग की गई है। इसके अलावा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के पोषण मानकों के अनुसार भोजन, आवास पर खर्च 3% से बढ़ाकर 7.5%, ईंधन, बिजली और पानी पर 20%, कौशल विकास पर 25% तथा सामाजिक और पारिवारिक दायित्वों के लिए 5% अतिरिक्त खर्च जोड़ने का सुझाव दिया गया है।

इन सभी मानकों के आधार पर कर्मचारी संगठनों ने न्यूनतम मूल वेतन ₹69,000 तय करने का प्रस्ताव रखा है। मौजूदा ₹18,000 के मुकाबले यह 3.833 फिटमेंट फैक्टर के बराबर है। कर्मचारी पक्ष ने पेंशन संशोधन में भी इसी फिटमेंट फैक्टर को लागू करने की सिफारिश की है। हालांकि, यह केवल कर्मचारी संगठनों का प्रस्ताव है। अंतिम फैसला 8वां वेतन आयोग अपनी सिफारिशों के बाद करेगा, जिस पर केंद्र सरकार निर्णय लेगी।

लेखक के बारे में

Gargi Vishwakarma Picture

गर्गी विश्वकर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़ी हैं और डिजिटल डिप्टी चीफ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वह डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्पष्ट, तथ्यपरक और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करती हैं।

नवीनतम

अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद की सदर सीट गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

अब नहीं मिलेगा वर्क फ्रॉम होम, दिल्ली सरकार ने वापस लिया मई का आदेश

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने और हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से तेल आपूर्ति दोबारा सुचारु होने...
दिल्ली 
अब नहीं मिलेगा वर्क फ्रॉम होम, दिल्ली सरकार ने वापस लिया मई का आदेश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के 23 आतंकियों को UAPA के तहत घोषित किया आतंकी,

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान में मौजूद 23 आतंकियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आधिकारिक रूप...
राष्ट्रीय 
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के 23 आतंकियों को UAPA के तहत घोषित किया आतंकी,

8वें वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़ाकर ₹69,000 करने की मांग

नई दिल्ली: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कर्मचारी संगठनों ने मौजूदा...
टेक-मित्र  नारी व बाल जगत 
8वें वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़ाकर ₹69,000 करने की मांग

उत्तर प्रदेश

अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद की सदर सीट गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी के गौरीगंज से चार बार के विधायक रहे दादा तेजभान सिंह का निधन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत

पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

फिरोजाबाद। जिले की थाना उत्तर पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार देर रात टप्पेबाजी की घटना करने वाले आगरा के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

नगर मजिस्ट्रेट  द्वारा हटवाये गये विद्युत कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया ,  आदेश को दिखाया ठेंगा

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा विद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल परिसर में रखे हुए खोखों में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सीएमएस को...
उत्तर प्रदेश 
नगर मजिस्ट्रेट  द्वारा हटवाये गये विद्युत कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया ,  आदेश को दिखाया ठेंगा