मौसम 28 जून: देश के 16 राज्यों आंधी-भारी बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 28 जून: देश के कई राज्यों में जहां एक ओर भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने 16 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं दूसरी ओर मानसून भी तेजी से आगे चल रहा है। IMD के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों और उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 29 जून के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होगी, जबकि 28 जून को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने और 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

कांग्रेस सांसद की मांग, मतदान का अधिकार भी बने मौलिक अधिकार ये खबर भी पढ़े : कांग्रेस सांसद की मांग, मतदान का अधिकार भी बने मौलिक अधिकार

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आंधी का अलर्ट (28-30 जून): मौसम विभाग ने दिल्ली में कल यानी 28 जून को आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 41 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है। वहीं 30 जून तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 जून को भी आंधी चलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पीएम ने अग्निकांड पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता की घोषणा ये खबर भी पढ़े : पीएम ने अग्निकांड पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता की घोषणा

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
यूपी में जल्द होगी मानसून की दस्तक (28-29 जून): मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीटवेव और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अभी भी गर्मी बनी हुई है। 29 जून से पश्चिमी यूपी में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी और उसके बाद तापमान में 6-9 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर में हीटवेव का अलर्ट है।

भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प, हर नागरिक बने बदलाव का प्रहरी: ज्यूडिशियल काउंसिल ये खबर भी पढ़े : भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प, हर नागरिक बने बदलाव का प्रहरी: ज्यूडिशियल काउंसिल

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में शुरू होगा छिटपुट बारिश का दौर (28-30 जून): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में अगले कुछ दिनों में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय होगा। शुरुआत में कई जिलों में छिटपुट बारिश रहेगी, लेकिन 29 जून से 1 जुलाई के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। उत्तर-पूर्वी बिहार में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि दक्षिण-पश्चिम बिहार में शुरुआती दो दिन हीटवेव का असर बना रह सकता है।

शहर    अधिकतम न्यूनतम 
दिल्ली    40°C    29°C
मुंबई    33°C    26°C
चेन्नई    39°C    29°C
कोलकाता    36°C    26°C
लखनऊ    41°C    29°C
पटना    38°C    30°C
रांची    33°C    23°C
भोपाल    33°C    24°C
जयपुर    38°C    29°C
शिमला    28°C    18°C
नैनीताल    29°C    18°C

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट (28 जून-3 जुलाई): मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 28 से 30 जून तक बारिश का दौर जारी रहेगा। जबकि एक से 3 जुलाई के बीच कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, सिरमौर में भी गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट (28 जून-30 जून): देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि पौड़ी, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़ में 30 जून से 3 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना है।

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
झारखंड कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (28 जून- 1 जुलाई): मौसम विभाग ने झारखंड में 28 जून को छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि 29 से 3 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि 30 जून से हजारीबाग, बोकारो में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?
पंजाब में आंधी-बारिश का अलर्ट (28 जून- 2 जुलाई): अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, बठिंडा में पंजाब में 28 जून से 2 जुलाई के बीच बारिश का दौर जारी रहेगा मौसम विभाग के पू्र्वानुमान के अनुसार, इस दौरान आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?
जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट (28 जून- 30 जून): जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने 28 और 29 जून को कई जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। जबकि 30 जून के बाद बारिश का दायरा बढ़ेगा और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 2 और 3 जुलाई को कई इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, कठुआ में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें 5 मंत्रों का जप

ज्येष्ठ पूर्णिमा : ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 29 जून 2026 को रखा जाएगा। इस दिन को धार्मिक क्रियाकलापों के लिए...
धर्म-आध्यात्म 
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें 5 मंत्रों का जप

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का होने वाला है तलाक

लॉक अप : नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' का पहला एपिसोड आज टेलीकास्ट हुआ और शो...
मनोरंजन 
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का होने वाला है तलाक

  मुंबई में मुहर्रम जुलूस में लोगों को जहरीले कैप्सूल बेचने वाला फैयाज गिरफ्तार

मुंबई  : अगर मुहर्रम के जुलूस में मुंबई पुलिस सतर्क ना होती, तो हजारों लोगों की जान खतरे में पड़...
राज्य  महाराष्ट्र 
  मुंबई में मुहर्रम जुलूस में लोगों को जहरीले कैप्सूल बेचने वाला फैयाज गिरफ्तार

नाश्ते में बनाकर खाएं कॉन्टिनेंटल पराठा

कॉन्टिनेंटल पराठा : रोजाना वही नाश्ता खाते हुए बोर हो चुके हो तो एक बार कॉन्टिनेंटल पराठा बनाकर जरूर खाएं।...
खाना पकाना 
नाश्ते में बनाकर खाएं कॉन्टिनेंटल पराठा

चुकंदर में मौजूद तत्व त्वचा के सुधारते ब्लड सर्कुलेशन 

चुकंदर :चुकंदर में मौजूद तत्व त्वचा के ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा को एक...
लाइफस्टाइल 
चुकंदर में मौजूद तत्व त्वचा के सुधारते ब्लड सर्कुलेशन 

उत्तर प्रदेश

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों...
उत्तर प्रदेश 
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)...
उत्तर प्रदेश 
दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन