मुंबई में मुहर्रम जुलूस में लोगों को जहरीले कैप्सूल बेचने वाला फैयाज गिरफ्तार

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मुंबई  : अगर मुहर्रम के जुलूस में मुंबई पुलिस सतर्क ना होती, तो हजारों लोगों की जान खतरे में पड़ जाती। दरअसल, मुंबई पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है, जिस पर जिंक फॉस्फाइड जैसे जहरीले पदार्थ को कैप्सूल में भरकर लोगों को बेचने का आरोप है। आरोपी इस कैप्सूल को जुलूस में शामिल लोगों के बीच पेन किलर बताकर बेच रहा था। उसके टारगेट पर हजारों लोग थे।

फैयाज का दिया कैप्सूल खाने से खराब हुई तबीयत
बता दें कि बीती रात जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, उसका नाम फैयाज प्रेमजी है। दरअसल, मुहर्रम के जुलूस के दौरान फैयाज कुछ दवाई जैसी चीज बेच रहा था। फैयाज का दिया कैप्सूल खाने से सलमान सैयद नाम के एक व्यक्ति की तबीयत खराब हुई। फिर एक्शन लिया गया है। फैयाज के पास से उसका आधार और पासपोर्ट जब्त किया गया है।

सीएम कार्यालय, मुंबई मेयर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट ये खबर भी पढ़े : सीएम कार्यालय, मुंबई मेयर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
पुलिस ने बताया कि मुहर्रम को टारगेट करने और लोगों को हानि पहुंचाने के लिए जिंक फॉस्फाइड वाला कैप्सूल फैयाज बांट रहा था। जुलूस में शामिल हुए लोगों को टारगेट करने का उसका प्लान था। मुंबई पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टला है।

आरोपी फैयाज के मकसद का पता लगाने में जुटी पुलिस
मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी फैयाज का मोटिव क्लियर नहीं है। उसका कैप्सूल में जिंक फॉस्फाइड जहर डालकर बांटने का प्लान था। फैयाज प्रेमजी पुणे के विमान नगर का रहने वाला है। फैयाज ने BBA की पढ़ाई की है। आरोपी का पेंट का बिजनेस है।

फैयाज ने 30 हजार कैप्सूल में डाला जिंक फॉस्फाइड
फैयाज ने 50 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड ऑर्डर किया था। उसने 30 हजार कैप्सूल में एक-एक ग्राम जिंक फॉस्फाइड डाला था। फैयाज के पास से 14 हजार 900 कैप्सूल जब्त किए गए हैं। उसके टारगेट पर करीब 30 हजार लोग थे। गनीमत रही कि वह कैप्सूल डिस्ट्रीब्यूट नहीं कर पाया। मुंबई पुलिस जांच में जुटी है।

ईरान और इराक की यात्रा कर चुका है फैयाज
फैयाज 2025 में ईरान और इराक की यात्रा पर गया था। इसका कारण अभी पता नहीं है। फैयाज ने 15 दिन पहले डोंगरी में किराए पर घर लिया था

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा आगामी 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर...
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन

लखनऊ।  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने एक नई पहल करते हुए अनाज भूनने वाले भुर्जी, भोजवाल और भड़भूजा समाज के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन

विकास खण्ड स्तर पर बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं...
उत्तर प्रदेश 
विकास खण्ड स्तर पर बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

प्रशिक्षित हर युवा को रोजगार दिलाने का लक्ष्य 

लखनऊ। युवाओं को आधुनिक कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए आईटीआई अपने प्रशिक्षण में बदलाव करने जा रही...