कराची में हुए कई धमाके, गोलीबारी की भी खबर

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कराची : पाकिस्तान के कराची में चौरंगी के पास कई धमाकों की सूचना मिली है। यहां शहर के यूनिवर्सिटी रोड पर कई धमाकों के साथ जबरदस्त गोलीबारी की खबर भी सामने आई है। कराची में रेंजर्स ऑफिस पर कथित आतंकी हमले की खबरों के मुताबिक, यह हमला शनिवार रात करीब 8:10 बजे कराची ट्रांसपोर्ट कंपनी (KTC) के ऑफिस पर हुआ। सबसे पहले यहां एक धमाका हुआ, जिसके बाद एक के बाद एक कई धमाके सुने गए। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही हमलावरों की पहचान का खुलासा किया है। इस हमले के पीछे का मकसद भी अभी स्पष्ट नहीं है।


धमाकों से दहल गया कराची
सूत्रों के अनुसार, करीब 6 से ज्यादा हथियारबंद हमलावर रेंजर्स हेडक्वार्टर के परिसर में घुस गए। जानकारी के मुताबिक इसके बाद कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर में रेंजर्स हेडक्वार्टर में धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि धमाके से आस-पास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं और आस-पास के पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर एम्बुलेंस के साथ-साथ सुरक्षा बलों की गाड़ियां भी देखी जा सकती हैं। वहीं कुछ स्थानीय लोगों को भी थोड़ी दूर पर देखा गया।

 भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 64 रनों से जीत हासिल की  ये खबर भी पढ़े :  भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 64 रनों से जीत हासिल की 


चार सुरक्षाकर्मी भी मारे गए
शुरुआती खबरों के मुताबिक, धमाके के बाद हमलावरों ने गोलीबारी भी की। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कराची में रेंजर्स कंपाउंड से घायल पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों को ले जाती हुई कई एम्बुलेंस देखी गई हैं। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, इस आत्मघाती हमले में अब तक 5 हमलावर मारे जा चुके हैं, जबकि अन्य हमलावरों के साथ अभी भी मुठभेड़ जारी है। वहीं दूसरी तरफ 4 सुरक्षाकर्मियों के भी मारे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। वहीं कई अन्य गंभीर रूप से घायल भी हैं। मौके पर अभी भी अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

कतर की रास लाफ़्फ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में धमाका: 54 घायल, 18 लापता ये खबर भी पढ़े : कतर की रास लाफ़्फ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में धमाका: 54 घायल, 18 लापता


बलूचिस्तान में मारे गए 8 आतंकी
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों के दो अलग-अलग अभियानों में 8 आतंकवादी मार गिराए। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा अंतर-सेवा जनसंपर्क विभाग ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के खारान और मस्तुंग जिलों में 25 और 26 जून को खुफिया जानकारी पर आधारित दो अभियान चलाए। इन अभियानों में 8 आतंकी मारे गए। बयान में बताया गया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद, आईईडी और मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। 

दुनिया के 65.5 करोड़ लोगों के पास बिजली की सुविधा नहीं, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ये खबर भी पढ़े : दुनिया के 65.5 करोड़ लोगों के पास बिजली की सुविधा नहीं, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

सिंघाड़े की खेती मामूली खर्च और बिना किसी झंझट के बंपर रिटर्न

सिंघाड़े की खेती: अगर आपके पास तालाब या ऐसा खेत है जहां अक्सर पानी भरा रहता है. तो सिंघाड़े की...
खेती-बाड़ी 
सिंघाड़े की खेती मामूली खर्च और बिना किसी झंझट के बंपर रिटर्न

इंदौरः चर्चित भावना नगर ऑनर किलिंग मामले में 6 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के 8 साल पुराने चर्चित भावना नगर ऑनर किलिंग मामले में इंदौर की विशेष...
राज्य  मध्य प्रदेश 
इंदौरः चर्चित भावना नगर ऑनर किलिंग मामले में 6 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

महिला जर्मनी से 15 साल बाद भारत लौटना कैसा लगता है?

भारतीय महिला : जर्मनी में 15 साल से अधिक समय बिताने के बाद हाल ही में पुणे लौटी एक महिला...
नारी व बाल जगत 
महिला जर्मनी से 15 साल बाद भारत लौटना कैसा लगता है?

मप्र में झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत और 7 घायल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र में झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत और 7 घायल

क्या नीट 2026 की पुनर्परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ? 

नीट की पुनर्परीक्षा। :सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) स्नातक (2026 की पुनः परीक्षा) के प्रश्नपत्र लीक...
शिक्षा-रोजगार 
क्या नीट 2026 की पुनर्परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ? 

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ले स्थित प्रेम गाढ़ा भंडार में शनिवार शाम भीषण आग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी

लखनऊ  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  देश-विदेश के निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में करछना थाना क्षेत्र के कोआपरेटिव बैंक के पास शनिवार रात ट्रक की टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता घायल