मंदिर, रेलवे स्टेशन को निशाना बना सकते हैं खालिस्तानी आतंकी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली: खुफिया विभाग ने उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के अनुसार आतंकी उत्तराखंड और दिल्ली के मंदिरों को टारगेट कर सकते हैं। अर्लट के मुताबिक, आने वाले दिनों में खालिस्तानी आतंकी बड़ा हमला कर सकते हैं। वह सरकारी संस्थान, रेलवे स्टेशन और पुलिस को भी टारगेट कर सकते हैं। एक ईमेल के मिलने के बाद से उत्तराखंड पुलिस, इंटेलिजेंस एजेंसियां और दिल्ली पुलिस अलर्ट पर हैं।

ईमेल में कई मन्दिरों के नाम, कई ऑफिस और पॉलिटिकल नेताओं को टारगेट के बारे में भी लिखा है। दिल्ली पुलिस भी अब इस ईमेल की जांच में जुटी है। अलर्ट मिलने के बाद उत्तराखंड पुलिस, खुफिया एजेंसियों और दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी तेज कर दी है।

इंडियन ऑयल रिफाइनरी ने बंगाईगांव जिले को सौंपीं ₹102.62 लाख की सीएसआर परियोजनाएं  ये खबर भी पढ़े : इंडियन ऑयल रिफाइनरी ने बंगाईगांव जिले को सौंपीं ₹102.62 लाख की सीएसआर परियोजनाएं 

पहले भी मिल चुके हैं कई धमकी भरे मेल
दिल्ली के कई सार्वजनिक संस्थानों को धमकी भरे ई-मेल मिलते रहे हैं। अधिकतर मौकों पर ऐसे ई-मेल फर्जी पाए जाते हैं। इन ईमेल में स्कूल के अंदर बम होने की धमकी दी जाती है या फ्लाइट में बम होने की बात कही जाती है। हालांकि, आतंकी हमले की धमकी से जुड़े मेल कम होते हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस ईमेल को गंभीरता से ले रही हैं और पूरी सतर्कता बरत रही हैं।

 ब्रिटेन के पीएम कीर स्‍टार्मर ने दिया इस्‍तीफा, यूके में एक दशक में छठे पीएम ने छोड़ा पद ये खबर भी पढ़े :  ब्रिटेन के पीएम कीर स्‍टार्मर ने दिया इस्‍तीफा, यूके में एक दशक में छठे पीएम ने छोड़ा पद

राजस्थान में पकड़ी गई थी पाकिस्तानी आतंकियों से जुड़ी महिला
राजस्थान में कुछ समय पहले एक महिला को आतंकवाद विरोधी दस्ते ने पकड़ा था। इस महिला पर पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े होने के आरोप हैं। महिला गंगापुर शहर की मूल निवासी है और जयपुर में रह रही थी। उसे खुफिया जानकारी के आधार पर हिरासत में लिया गया था, जिसमें उसके राष्ट्रविरोधी तत्वों से संबंध होने का संकेत मिला था। मोबाइल फोन की प्रारंभिक जांच के दौरान, जांचकर्ताओं ने पाया कि वह दो सिम कार्ड और एक फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल कर रही थी जिसमें आपत्तिजनक सामग्री के साथ-साथ विदेशी प्रोफाइल के लिंक भी थे।

लखनऊ अग्निकांड: ‘शाम तक लौट आऊंगा’ का वादा रह गया अधूरा, बुझीं 15 जिंदगियां  ये खबर भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड: ‘शाम तक लौट आऊंगा’ का वादा रह गया अधूरा, बुझीं 15 जिंदगियां

पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में थी महिला
अधिकारियों ने बताया कि उसकी फ्रेंड लिस्ट में कई प्रोफाइल पर झंडे, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य चरमपंथी संगठनों से संबंधित प्रचार सामग्री और सशस्त्र आतंकवादियों से मिलती-जुलती तस्वीरें प्रदर्शित थीं। जांच में यह भी पता चला कि वह व्हाट्सएप के जरिए कई पाकिस्तानी और अन्य विदेशी नंबरों के संपर्क में थी। सूत्रों के अनुसार, उसकी संपर्क सूची में मिले कुछ पाकिस्तानी नंबरों का आतंकी संगठनों से संबंध होने का संदेह है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान: 1.07 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

भोपाल। मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज रविवार को शून्य से पांच साल तक की उम्र...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान: 1.07 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

वेनेजुएला के अरागुआ तट के पास फिर कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के भूकंप से बढ़ी चिंता

काराकास (वेनेजुएला)। हालिया भू-गर्भीय आपदा से जूझ रहे वेनेजुएला में फिर धरती डोली है। इस बार रिक्टर स्केल पर भूकंप...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला के अरागुआ तट के पास फिर कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के भूकंप से बढ़ी चिंता

पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पीलीभीत। करीब एक महीने से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर आखिरकार पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

आईसीजेएस पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आज, डिजिटल आपराधिक न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आज रविवार को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) द्वारा...
राज्य  मध्य प्रदेश 
आईसीजेएस पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आज, डिजिटल आपराधिक न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

अमेरिका ने ईरान पर लगातार दूसरे दिन बरसाए बम, बहरीन और कुवैत में हवाई हमले के सायरन बजे

तेहरान/वाशिंगटन/बेरूत। चंद दिनों की शांति के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक कमर्शियल जहाज पर ड्रोन हमले के बाद अमेरिका...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका  ने ईरान पर लगातार दूसरे दिन बरसाए बम, बहरीन और कुवैत में हवाई हमले के सायरन बजे

उत्तर प्रदेश

पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पीलीभीत। करीब एक महीने से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर आखिरकार पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

बाराबंकी। शनिवार शाम को हैदरगढ़ क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग अचानक गिरने से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ले स्थित प्रेम गाढ़ा भंडार में शनिवार शाम भीषण आग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी

लखनऊ  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  देश-विदेश के निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी