वेनेजुएला के अरागुआ तट के पास फिर कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के भूकंप से बढ़ी चिंता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काराकास (वेनेजुएला)। हालिया भू-गर्भीय आपदा से जूझ रहे वेनेजुएला में फिर धरती डोली है। इस बार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 रही। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) ने एक्स पोस्ट पर इस भूकंप की जानकारी दी।

ईएमएससी के अनुसार, 5.6 तीव्रता का यह भूकंप अरागुआ तट के पास समुद्र में 30 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप प्रभावित वेनेजुएला में लाखों लोग पहले से ही संकट में हैं।

नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिग्ज ने शनिवार को देश के भूकंप प्रभावित उत्तर-मध्य इलाके के हालात का ताजा विवरण दुनिया के साथ साझा किया।

ईरान के साथ डील से ठीक पहले बेरूत पर इजरायल का हमला ये खबर भी पढ़े : ईरान के साथ डील से ठीक पहले बेरूत पर इजरायल का हमला

उन्होंने कहा कि 24 जून को आए भूकंप से मरने वालों की आधिकारिक संख्या बढ़कर 1,430 हो गई है और 3,238 लोग घायल हुए हैं।

जॉर्जिया मेलोनी ने लगा दी डोनाल्ड ट्रंप की भयंकर क्लास ये खबर भी पढ़े : जॉर्जिया मेलोनी ने लगा दी डोनाल्ड ट्रंप की भयंकर क्लास

वेनेजुएला के स्पेनिश भाषा के समाचार पत्र द नेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, रोड्रिग्ज ने देश के नाम संबोधन में कहा कि इस त्रासदी में 3,142 परिवार बेघर हो गए हैं और भूकंप से प्रभावित सात राज्यों में बनाए गए अस्थायी शेल्टर में उनकी देखभाल की जा रही है।

भारत-कोरिया रिश्तों को नई दिशा, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जयशंकर ने दिया जोर ये खबर भी पढ़े : भारत-कोरिया रिश्तों को नई दिशा, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जयशंकर ने दिया जोर

उन्होंने कहा, "हम अपने 1,430 साथी नागरिकों की मौत की जानकारी दे रहे हैं। हम इन वेनेजुएला के नागरिकों के परिवारों और उनके चाहने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"

इसके अलावा कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि 10 और देशों की बचाव टीमें जल्द ही राहत अभियान में शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि ला ग्वाइरा में सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता कार्यों के लिए 14 हजार सैनिकों और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भूकंप के केंद्र मोरोन और ला ग्वाइरा के कुछ हिस्सों में अब भी बिजली आपूर्ति बाधित है।

बताया गया है कि वेनेजुएला के तटीय शहर ला ग्वाइरा में कम से कम 100 आवासीय बहुमंजिला इमारतें पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों का कहना है कि भारी मशीनों की कमी और राहत कार्यों की धीमी गति के कारण बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है।

सरकार का कहना है कि सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं या मलबे में फंसे हो सकते हैं। वहीं, विपक्ष की एक वेबसाइट पर 54 हजार से अधिक लोगों को लापता होने का दावा किया गया है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का अनुमान है कि 7.2 और 7.5 तीव्रता के इन दोनों भूकंपों से मरने वालों की संख्या 10 हजार से अधिक हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह पिछले एक शताब्दी में लैटिन अमेरिका की सबसे घातक भूकंप त्रासदी हो सकती है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस आपदा से करीब 70 लाख लोग प्रभावित हो सकते हैं। संगठन ने प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान का अनुमान लगभग 6.7 अरब डॉलर लगाया है।

वेनेजुएला सरकार ने बताया कि शनिवार तक विभिन्न देशों से 1,600 बचावकर्मी राहत और खोज अभियान में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। वहीं, अमेरिका से राहत सामग्री लेकर पहली सहायता उड़ानें भी काराकास पहुंच गई हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शिमला : सेब कारोबारी से 24 लाख की ठगी, भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

शिमला। शिमला जिले के रोहड़ू में एक सेब कारोबारी से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने...
हिमाचल 
शिमला : सेब कारोबारी से 24 लाख की ठगी, भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) से संबद्ध बीपीएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का कहर बरकरार

जयपुर। राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के 26 जिलों...
राजस्थान 
26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का कहर बरकरार

मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा दौरे पर रहेंगे , इस दौरान वे लोक निर्माण विभाग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज सहित कई जिलों में आने वाले कुछ घंटों में तेज हवाओं एवं गरज-चमक के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश

पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) से संबद्ध बीपीएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा दौरे पर रहेंगे , इस दौरान वे लोक निर्माण विभाग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज सहित कई जिलों में आने वाले कुछ घंटों में तेज हवाओं एवं गरज-चमक के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं! दूल्हे पक्ष की महिला पर गर्म चाशनी फेंकी, फिर बरात में जमकर चले लात-घूंसे

फर्रुखाबाद। शादी की खुशियां उस समय तनाव और हंगामे में बदल गईं, जब जयमाला और शादी की रस्में पूरी होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं! दूल्हे पक्ष की महिला पर गर्म चाशनी फेंकी, फिर बरात में जमकर चले लात-घूंसे