शिमला : सेब कारोबारी से 24 लाख की ठगी, भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। शिमला जिले के रोहड़ू में एक सेब कारोबारी से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित सेब कारोबारी से 24 लाख रुपये मूल्य के सेब लिए थे, लेकिन उसकी राशि अब तक नहीं लौटाई गई।

भुगतान मांगने पर आरोपी ने सेब कारोबारी को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रोहडू थाने में बिहार के एक व्यापारी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया है।

उपमुख्यमंत्री ने दिलाई पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों को शपथ, विकास का दिया मंत्र ये खबर भी पढ़े : उपमुख्यमंत्री ने दिलाई पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों को शपथ, विकास का दिया मंत्र

शिकायतकर्ता रघुनाथ निवासी रोहड़ू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी रोहड़ू फल मंडी में सेब कमीशन एजेंसी है और वर्ष 2022 से 2025 के बीच उनकी एजेंसी से खरीदे गए सेबों की एवज में 24 लाख रुपये की राशि अब तक नहीं चुकाई गई है।

पुलिस को दी शिकायत में रघुनाथ ने बताया है कि बिहार के राजा बाजार, मोतिहाजी निवासी शशांक शेखर गौतम, पुत्र सुधीर चौधरी ने उनकी एजेंसी से सेब खरीदे थे।

अखबार में समोसा-पकौड़ा परोसने पर सख्ती की मांग,  प्रशासन से मांगी कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : अखबार में समोसा-पकौड़ा परोसने पर सख्ती की मांग,  प्रशासन से मांगी कार्रवाई

शिकायतकर्ता का आरोप है कि सेब खरीदने के बाद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया और कई बार मांग करने के बावजूद रकम वापस नहीं लौटाई गई।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब वह अपने पैसे की मांग करते हैं तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी शिमला जिले के सेब उत्पादक इलाकों रोहड़ू, ठियोग, कोटखाई और नारकंडा में बाहरी राज्यों के व्यापारियों द्वारा हिमाचली सेब एजेंटों से माल लेकर भुगतान न करने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

शादी से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, पुलिस जांच जारी ये खबर भी पढ़े : शादी से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, पुलिस जांच जारी

सेब सीजन के दौरान ऐसे आर्थिक धोखाधड़ी के मामले स्थानीय व्यापारियों के लिए बड़ी चिंता का विषय बने हुए हैं। हर साल सेब सीजन में पुलिस के समक्ष इस तरह की धोखाधड़ी के मामले सामने आते हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सीवान में डीएम ने पिलाई पोलियो की दो बूंद, पांच दिवसीय अभियान की हुई शुरुआत

सीवान। जिले में रविवार से शुरू हुए पांच दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ पचरुखी प्रखंड के पकड़ी बंगाली...
बिहार 
सीवान में डीएम ने पिलाई पोलियो की दो बूंद, पांच दिवसीय अभियान की हुई शुरुआत

बस्ती: प्रेम प्रसंग के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई....
उत्तर प्रदेश 
बस्ती: प्रेम प्रसंग के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

छत्तीसगढ़ में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आज रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

दरभंगा में मोहर्रम के बाद हिंसा, ताजिया विसर्जन के दौरान उपद्रव में 6 लोग घायल

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर रविवार रात मोहर्रम के अवसर पर ताजिया...
बिहार 
दरभंगा में मोहर्रम के बाद हिंसा, ताजिया विसर्जन के दौरान उपद्रव में 6 लोग घायल

कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 5 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में शनिवार रात सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में तीन...
अंतर्राष्ट्रीय 
कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 5 आतंकवादी ढेर

उत्तर प्रदेश

बस्ती: प्रेम प्रसंग के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई....
उत्तर प्रदेश 
बस्ती: प्रेम प्रसंग के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) से संबद्ध बीपीएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा दौरे पर रहेंगे , इस दौरान वे लोक निर्माण विभाग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज सहित कई जिलों में आने वाले कुछ घंटों में तेज हवाओं एवं गरज-चमक के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना