बस्ती: प्रेम प्रसंग के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि पत्नी के अवैध संबंध के बारे में जब पति को पता चला तो वह विरोध करने लगा. जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी.
वहीं यह बात जब पत्नी के प्रेमी को लगी तो वह घर पहुंच गया और बहस करने लगा. इस दौरान प्रेमी ने पति की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. जिससे उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने हत्या और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बैरिहवा धोबी टोला का है.
ये खबर भी पढ़े : हादसे के बाद ही जागेगा क्या प्रशासन, बेसमेंट में तैनात महादेव हॉस्पिटल पर क्यों मेहरबान यहां रहने वाले 24 वर्षीय शिवकुमार कनौजिया को अपनी पत्नी और मोहल्ले के ही रोहन उर्फ अंशुल श्रीवास्तव के बीच कथित प्रेम संबंध होने का शक था. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.
परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार रात करीब 8 बजे रोहन उर्फ अंशुल का शिवकुमार से विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और आरोप है कि रोहन ने लाठी-डंडों से शिवकुमार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
इस हमले में गंभीर रूप से घायल शिवकुमार मौके पर ही गिर पड़ा. परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. मृतक के पिता रामजी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रोहन उर्फ अंशुल श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस मामले में डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है.
तहरीर के आधार पर आरोपी रोहन श्रीवास्तव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
