महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले की जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने शुक्रवार को अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया। श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दोनों के इस्तीफे की पुष्टि की है। जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने त्यागपत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को सौंप दिए हैं। दोनों ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब दान में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्रवाई तेज हो गई है।

एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार को इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई थी। इसके बाद सभी आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया। जांच में तेजी आने के साथ ही ट्रस्ट के दोनों पदाधिकारियों के इस्तीफे को महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताओं और चोरी की शिकायतें मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंप चुकी है, जिसके आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।

फिलहाल एसआईटी पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है। जांच एजेंसी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।--------------

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने उत्तर कोरिया में हथियारों का खुद किया परीक्षण

सियोल। उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग-उन की निगरानी में दक्षिण कोरिया को निशाना बनाने में सक्षम उन्नत हथियारों के...
अंतर्राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति किम जोंग-उन ने उत्तर कोरिया में हथियारों का खुद किया परीक्षण

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सीएमईआरआई का किया दौरा , कहा लोगों को गुमराह किया गया था

पश्चिम बर्दवान । राज्य के शहरी विकास एवं नगर प्रशासन मंत्री अग्निमित्रा पाल ने दुर्गापुर स्थित केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान...
पश्चिम बंगाल 
मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सीएमईआरआई का किया दौरा , कहा  लोगों को गुमराह किया गया था

अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
 अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा में बहुविवाह पर बयान देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायक सना मलिक अपने ही गठबंधन में ही घिर...
विचार मित्र 
''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

उत्तर प्रदेश

अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
 अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले की जांच के बीच श्रीराम...
उत्तर प्रदेश 
 महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

  मिर्जापुर । पड़री थाना क्षेत्र के कोहरा की देवरी गांव में शुक्रवार भोर में एक युवक का शव कमरे में...
उत्तर प्रदेश 
 मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी