बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बौंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी असलम घायल हो गया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, थाना बौंडी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और थाना बौंडी पुलिस को लगाया गया था।

चेन लूट के आरोपित से पुलिस की मुठभेड़,घायल, साथी फरार ये खबर भी पढ़े : चेन लूट के आरोपित से पुलिस की मुठभेड़,घायल, साथी फरार

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खैरा बाजार से आगे कुदई मार्ग पर कुछ अपराधी चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया।

बोधि पथ कार्यशाला का हुआ शुभारंभ    ये खबर भी पढ़े : बोधि पथ कार्यशाला का हुआ शुभारंभ   

आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान असलम पुत्र नदीम निवासी सारी मेहराबाद, थाना रामगांव के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 16 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी पायल, आठ बिछिया, एक देशी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि असलम के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर समेत करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

केंद्रीय लेखा अधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी मांगें ये खबर भी पढ़े : केंद्रीय लेखा अधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष रखी मांगें

वह थाना रामगांव का हिस्ट्रीशीटर है तथा थाना फखरपुर में गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फरार बदमाशों की पहचान में एक आरोपी फिरोज है, जो थाना बौंडी क्षेत्र का निवासी है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घरेलू शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में बढ़त जारी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
घरेलू शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में बढ़त जारी

विशाल विश्वकर्मा ISSF ‘B’ Judges Course पूर्ण कर बने प्रमाणित जज

वाराणसी। जिला राइफल क्लब वाराणसी से अपना सफर शुरू करने वाले विशाल विश्वकर्मा ने ISSF ‘B’ Judges Course (राइफल/पिस्टल) सफलतापूर्वक...
खेल 
विशाल विश्वकर्मा ISSF ‘B’ Judges Course पूर्ण कर बने प्रमाणित जज

जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा के निदेशक ने संविदा पर कार्यरत...
उत्तर प्रदेश 
 जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी का माहौल

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के...
कारोबार 
ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी का माहौल

अस्पताल में महिला सुरक्षा पर उठे सवाल, छेड़छाड़ के आरोप से इलाके में आक्रोश

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के महिषादल क्षेत्र स्थित बसुलिया ग्रामीण अस्पताल में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना सामने...
पश्चिम बंगाल 
अस्पताल में महिला सुरक्षा पर उठे सवाल, छेड़छाड़ के आरोप से इलाके में आक्रोश

उत्तर प्रदेश

जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा के निदेशक ने संविदा पर कार्यरत...
उत्तर प्रदेश 
 जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

आदित्य की मां कल्पना श्रीवास्तव के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बौंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी

लखनऊ। राजधानी में नशा मुक्त अभियान के तहत क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाई-प्रोफाइल मादक पदार्थ...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी