ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी का माहौल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा, जबकि एशियाई बाजार में आज आमतौर पर मजबूती बनी हुई नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिलाजुला कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 182.06 अंक यानी 0.35 प्रतिशत बढ़ कर 51,848.90 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

ईरान-अमेरिका तनाव से वैश्विक बाजारों में गिरावट, वॉल स्ट्रीट और एशिया दबाव में ये खबर भी पढ़े : ईरान-अमेरिका तनाव से वैश्विक बाजारों में गिरावट, वॉल स्ट्रीट और एशिया दबाव में

दूसरी ओर, एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,358.22 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

घरेलू सर्राफा बाजार में सोना-चांदी कमजोर, कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज ये खबर भी पढ़े : घरेलू सर्राफा बाजार में सोना-चांदी कमजोर, कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज

इसी तरह नैस्डेक 110.40 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,476.64 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.03 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 51,866.04 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,461.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

यम ब्रांड्स ने पिज्जा हट को बेचने के लिए पक्के समझौते किए ये खबर भी पढ़े : यम ब्रांड्स ने पिज्जा हट को बेचने के लिए पक्के समझौते किए

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,385.49 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत डीएएक्स इंडेक्स 153.22 अंक यानी 0.62 प्रतिशत टूट कर 24,740.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का जोर बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है।

एशियाई बाजार में इकलौता हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग इंडेक्स 302.18 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,110 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 137 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,160 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 297.80 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,341.40 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 455.63 अंक यानी 5.38 प्रतिशत उछल कर 8,926.65 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

इसी तरह निक्केई इंडेक्स 2,928.03 अंक यानी 4.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 72,103 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 90.07 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,975.95 अंक के स्तर पर.

सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,561.72 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की छलांग लगा कर 4,125.76 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक उछाल के साथ 5,216.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

निवाड़ी में टेंट दुकान में भीषण आग, पिकअप वाहन समेत लाखों का सामान जलकर खाक

निवाड़ी। मध्य प्रदेश केनिवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर में टीकमगढ़ रोड स्थित एक टेंट दुकान में बुधवार देर रात भीषण...
मध्य प्रदेश 
निवाड़ी में टेंट दुकान में भीषण आग, पिकअप वाहन समेत लाखों का सामान जलकर खाक

सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में गिरावट का रुख बना हुआ...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

अशोकनगर: कार में युवक-युवती के खून से सने शव मिलने से सनसनी, पिस्टल बरामद

अशोकनगर: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के ईसागढ़ रोड स्थित महाना गांव के पास गुरुवार तड़के एक कार के अंदर...
मध्य प्रदेश 
अशोकनगर: कार में युवक-युवती के खून से सने शव मिलने से सनसनी, पिस्टल बरामद

वेनेजुएला भूकंप त्रासदी: 120 साल में सबसे भीषण आपदा, 7.5 तीव्रता के दो झटकों ने देश को झकझोरा, हजारों मौत की आशंका

काराकास (वेनेजुएला)।वेनेजुएला बुधवार शाम उस भयावह प्राकृतिक आपदा का शिकार हुआ, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया।...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
 वेनेजुएला भूकंप त्रासदी: 120 साल में सबसे भीषण आपदा, 7.5 तीव्रता के दो झटकों ने देश को झकझोरा, हजारों मौत की आशंका

घरेलू शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में बढ़त जारी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
घरेलू शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में बढ़त जारी

उत्तर प्रदेश

जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा के निदेशक ने संविदा पर कार्यरत...
उत्तर प्रदेश 
 जिम्स निदेशक ने हड़ताली संविदा कर्मचारियों पर दर्ज कराया मुकदमा, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

आदित्य की मां कल्पना श्रीवास्तव के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज कोचिंग अग्निकांड: 15 जिंदगियों का दर्द, एक मां का शोक और एक अफसर की बहादुरी की कहानी

बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बौंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी फरार

लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी

लखनऊ। राजधानी में नशा मुक्त अभियान के तहत क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाई-प्रोफाइल मादक पदार्थ...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी