घरेलू शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में बढ़त जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी।

हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर स्थिति को संभाल लिया।

सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.69 प्रतिशत और निफ्टी 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंटर ग्लोबल एवियशन, अदानी एंटरप्राइजेज, ट्रेंट लिमिटेड, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर 4.95 प्रतिशत से लेकर 2.97 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

 घरेलू सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं ये खबर भी पढ़े :  घरेलू सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

दूसरी ओर, बजाज ऑटो, एनटीपीसी, ओएनजीसी, टाटा स्टील और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 2.74 प्रतिशत से लेकर 1.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,754 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,528 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,226 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 22 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे।

दूसरी ओर आठ शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान में और 15 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 399.85 अंक की तेजी के साथ 77,391.07 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण यह सूचकांक फिसल कर 77,280.49 अंक तक आ गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 530.35 अंक की बढ़त के साथ 77,521.57 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 104.20 अंक की छलांग लगा कर 24,125.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने पर यह सूचकांक लुढ़क कर 24,107.80 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 150.05 अंक की मजबूती के साथ 24,171.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 790.54 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,991.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 197.55 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,021.65 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सूरत में ग्रीन एनर्जी की नई पहल, इको स्पार्क का उद्घाटन

सूरत। सूरत के पांडेसरा क्षेत्र में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई। एरेनक्यू लिथियम आयरन...
राष्ट्रीय  गुजरात 
सूरत में ग्रीन एनर्जी की नई पहल, इको स्पार्क का उद्घाटन

उप मुख्यमंत्री हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र

रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रविवार काे कबीरधाम जिले के नगर पालिका परिषद कवर्धा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना...
छत्तीसगढ़ 
उप मुख्यमंत्री हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र

लापता युवक का खेत में मिला शव, हत्या की जांच शुरू

बक्सर। इटाढ़ी गांव के नेटुआ वीर बाबा के समीप पूर बधार में रविवार को एक युवक का शव मिलने से...
बिहार 
लापता युवक का खेत में मिला शव, हत्या की जांच शुरू

खेलते-खेलते काल के गाल में समाए तीन सगे मासूम भाई....

पूर्णिया। कुल्लाखास पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित आलमनगर में घर के पास खेल रहे तीन सगे मासूम भाइयों की पानी...
बिहार 
खेलते-खेलते काल के गाल में समाए तीन सगे मासूम भाई....

मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट...
कारोबार 
मार्केट कैप में बड़ा उलटफेर, SBI और रिलायंस को हुआ फायदा

उत्तर प्रदेश

सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

लखनऊ। फिजियोथेरेपी अकादमी केजीएमयू के तत्वावधान में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग में एक दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस आयोजनों की श्रृंखला में जयहिंद वार्ता केन्द्र में पब्लिक डिबेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहले...
उत्तर प्रदेश 
स्वाधीनता आंदोलन में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों का ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा

केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की ओर से पल्मोनरी हाइपरटेंशन पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस'...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू :पल्मोनरी हाइपरटेंशन के निदान और मैनेजमेंट पर हुई चर्चा